चैंपियंस ट्रॉफी के सबसे बड़े मुकाबले के लिए टीम इंडिया और पाकिस्तान ने कमर कस ली है। इस मैच के लिए दोनों ही टीमें मैदान पर पहुंच चुकी हैँ। इस महामुकाबले के लिए दोनों टीमों का जोरदार स्वागत हुआ। पहले पाकिस्तान की टीम पहुंची और दर्शक झूम उठे। पाक समर्थकों ने पाकिस्तान के झंडे भी लहराए, मगर कोहली-कोहली की आवाज में पाकिस्तान के नारे दब गए।
🎥🇵🇰 Pakistan arrive at @edgbaston for today's #CT17 game against India! pic.twitter.com/DpjOTBV8vS
— ICC (@ICC) June 4, 2017
इसके बाद टीम इंडिया पहुंची और भारत के फैंस की दीवानगी उमड़ उठी। लोगों ने 'कोहली-कोहली' और 'धोनी-धोनी' की आवाज से आसमान सिर पर उठा लिया। लोगों के शोर से साफ हो गया कि लोग किसके समर्थन में हैं। मैदान पहुंच कर टीम इंडिया ने अभ्यास कर अपना हाथ खोले।
Here are India! 🇮🇳 #INDvPAK #CT17 pic.twitter.com/pZkJcwkj0b
— ICC (@ICC) June 4, 2017
इसके अलावा फैंस भी अपने अलग अंदाज में ही मैदान में पहुंचे।
🇮🇳🇵🇰 India and Pakistan fans get the party started! #INDvPAK #CT17 pic.twitter.com/SqlASkNKI0
— ICC (@ICC) June 4, 2017