रोहित का यह बयान सामने आने के बाद टीम की हार से नाराज फैंस ने कप्तान पर जमकर निशाना साधा। फैंस ने कहा कि खुद कप्तान रोहित ने भी इस टूर्नामेंट में बहुत अच्छा प्रदर्शन नहीं किया है।
वहीं, कुछ फैंस ने लिखा कि जोस बटलर और एलेक्स हेल्स ने दिखाया कि ओपनर कैसे बल्लेबाजी करते हैं, लेकिन आप ऐसा नहीं कर पाए। दरअसल रोहित शर्मा भी इस मैच में फ्लॉप रहे थे। उन्होंने 28 गेंद में 27 रन बनाए और खराब शॉट खेलकर पवेलियन लौट गए। इसके अलावा इस टूर्नामेंट में अधिकतर मैचों में रोहित का बल्ला खामोश रहा है। छह पारियों में उन्होंने सिर्फ एक अर्धशतक लगाया। नीदरलैंड के खिलाफ रोहित ने अर्धशतकीय पारी खेली थी।
T20 WC: 2014, 2016 और 2022 टी20 वर्ल्ड कप, तीनों बार चला विराट कोहली का बल्ला, लेकिन नॉकआउट में नहीं जीता भारत
हालांकि, रोहित ने मैच के बाद हार के लिए पूरी तरह गेंदबाजों और खासकर भुवनेश्वर कुमार को जिम्मेदार ठहरा दिया। फैंस इससे नाराज दिखे।