मैच के बाद रोहित ने कहा "हमारा आज का प्रदर्शन बहुत निराशाजनक है। मुझे लगता है कि हमने अच्छा स्कोर बनाया था, लेकिन गेंद के साथ हमारा प्रदर्शन कुछ खास नहीं था। यह ऐसा विकेट नहीं था, जहां कोई टीम 16 ओवर में लक्ष्य का पीछा कर सकती है। हम आज गेंद के साथ कमाल नहीं कर पाए।"
रोहित ने सेमीफाइनल मैच के दबाव पर बात करते हुए कहा "जब नॉकआउट मैचों की बात आती है, तो यहां दबाव को सोखना जरूर हो जाता है। यह हर व्यक्ति पर निर्भर करता है। आप किसी को दबाव को संभालना नहीं सिखा सकते। जब ये लोग आईपीएल में प्लेऑफ खेलते हैं तो वहां भी काफी ज्यादा दबाव होता है और वे इसे संभालने में सक्षम हैं। जिस तरह से हमने गेंदबाजी की शुरुआत की वह सही नहीं था। हम थोड़े नर्वस थे, लेकिन आपको सलामी बल्लेबाजों को भी श्रेय देना होगा। उन्होंने वास्तव में अच्छा खेल दिखाया।"
T20 WC: इंग्लैंड एडिलेड में टॉस जीतकर मैच जीतने वाली पहली टीम, बिना विकेट गंवाए तीसरा सबसे बड़ा चेज, भारत हारा
रोहित ने आगे बताया "जब भुवी ने पहला ओवर फेंका तो उनकी गेंद स्विंग हो रही थी, लेकिन उनकी लाइन लेंथ सटीक नहीं थी। हम कसी हुई गेंदबाजी करना चाह रहे थे। हम उनको शॉट खेलने के लिए जगह नहीं देना चाहते थे, क्योंकि मैदान का एक हिस्सा ऐसा था, जहां जमकर रन आए थे। अगर हम सही जगह पर गेंदबाजी करते और बल्लेबाज रन बनाता तो इसे स्वीकार किया जा सकता है, लेकिन आज ऐसा नहीं हुआ। बांग्लादेश के खिलाफ मैच में भी हम मुश्किल में थे, लेकिन मुझे लगता है कि उस दिन हमने अपनी हिम्मत को बनाए रखा और अच्छा प्रदर्शन किया।"