फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ICC Rankings: एशिया कप से पहले हरमनप्रीत और शेफाली ने महिला रैंकिंग में लगाई छलांग, इस स्थान पर पहुंचीं

Wed, 17 Jul 2024 10:56 AM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई

सार

गेंदबाजों की सूची में अनुभवी दीप्ति शर्मा तीसरे स्थान पर बनी हुई हैं। राधा यादव आठ पायदान चढ़कर 15वें, पूजा वस्त्राकर छह पायदान ऊपर 23वें और श्रेयंका पाटिल नौ पायदान ऊपर चढ़कर 60वें स्थान पर पहुंच गईं हैं।
विज्ञापन
हरमनप्रीत कौर - फोटो : BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय महिला टीम एशिया कप के लिए तैयार है और श्रीलंका पहुंच गई है। इस टूर्नामेंट से पहले भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर और सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा ने महिला आईसीसी रैंकिंग में लंबी छलांग लगाई है। हरमनप्रीत और शेफाली दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हाल में समाप्त हुई सीरीज में शानदार प्रदर्शन के दम पर आईसीसी टी20 रैंकिंग में क्रमशः 12वें और 15वें स्थान पर पहुंच गई हैं।
विज्ञापन

हरमनप्रीत तीन पायदान आगे बढ़ी हैं। उनके कुल 613 रेटिंग अंक हैं। शेफाली को दो स्थान का फायदा हुआ है। वह न्यूजीलैंड की अमेलिया केर और इंग्लैंड की डैनी वायट के साथ 15वें स्थान पर हैं। सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना पांचवें स्थान पर बनी हुई हैं और वह भारतीय खिलाड़ियों में शीर्ष पर काबिज हैं। 

गेंदबाजों में तीसरे स्थान पर बरकरार दीप्ति
गेंदबाजों की सूची में अनुभवी दीप्ति शर्मा तीसरे स्थान पर बनी हुई हैं। राधा यादव आठ पायदान चढ़कर 15वें, पूजा वस्त्राकर छह पायदान ऊपर 23वें और श्रेयंका पाटिल नौ पायदान ऊपर चढ़कर 60वें स्थान पर पहुंच गईं हैं। इंग्लैंड की स्पिनर सारा ग्लेन ने 768 अंकों के साथ अपने करियर की नई सर्वोच्च रेटिंग हासिल की है। उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ मौजूदा टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज के चार मैचों में आठ विकेट चटकाए हैं। वह पहले की तरह दूसरे स्थान पर बनी हुई हैं। उनकी साथी सोफी एक्लेस्टोन शीर्ष पर काबिज हैं।
विज्ञापन

भारत की नजरें अब एशिया कप पर
भारतीय टीम की नजरें अब 19 जलाई से होने वाले एशिया कप पर टिकी हुई है। टीम अपना पहला मुकाबला चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ खेलेगी। भारतीय टीम टूर्नामेंट की सबसे सफल टीम है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें