टी20 में पांचवीं बार भारत ने पावरप्ले में पांच विकेट लिए
यह पांचवां मौका था, जब भारतीय गेंदबाजों ने किसी टी20 मैच में पावरप्ले के अंदर पांच विकेट लिए। भारत ने पहली बार 2007 में ऐसा किया था और तब भी विपक्षी टीम दक्षिण अफ्रीका ही थी। इस बार दक्षिण अफ्रीका ने पावरप्ले में 31 रन बनाकर पांच विकेट गंवाए थे। इसके बाद 2016 में भारत ने श्रीलंका के पांच विकेट 29 रन देकर लिए थे। वहीं, 2019 में वेस्टइंडीज के खिलाफ भी भारत ने 33 रन देकर पांच विकेट ले लिए थे। इसी साल एशिया कप में भारत ने 21 रन पर अफगानिस्तान के पांच विकेट झटके थे और अब दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पावरप्ले में 30 रन देकर पांच विकेट लिए हैं।
IND vs SA: टी20 विश्व कप से पहले भारतीय टीम को बड़ा झटका, सिर्फ छह ओवर की गेंदबाजी के बाद चोटिल हुए बुमराह
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका
- फोटो : अमर उजाला
दक्षिण अफ्रीका ने भारत के खिलाफ सबसे कम स्कोर पर पांच विकेट गंवाए
दक्षिण अफ्रीका भारत के खिलाफ सबसे कम स्कोर पर पांच विकेट गंवाने वाली टीम बन गई। अफ्रीका ने इस मैच में सिर्फ नौ रन बनाने में शुरुआती पांच विकेट गंवा दिए। इससे पहले अफगानिस्तान ने इसी साल एशिया कप में भारत के खिलाफ 20 रन बनाने में पांच विकेट गंवा दिए थे। इस मैच में भुवनेश्वर कुमार ने कमाल किया था। वहीं, 2016 में श्रीलंका ने सिर्फ 16 रन बनाकर पांच विकेट खो दिए थे।
ICC T20 Ranking: बाबर को पीछे छोड़ दूसरे स्थान पर पहुंचे सूर्यकुमार, भुवनेश्वर टॉप-10 से बाहर होने की कगार पर
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका
- फोटो : अमर उजाला