फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: दक्षिण अफ्रीका ने 18 मिनट के अंदर गंवाए पांच विकेट, 11 सेकंड में देखें कैसे धराशाई हुई अफ्रीकी टीम

Wed, 28 Sep 2022 08:46 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम

सार

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। बुमराह चोटिल हैं और इस वजह से उन्हें आराम दिया गया। वहीं, भुवनेश्वर कुमार और हार्दिक पांड्या को इस सीरीज के लिए आराम दिया गया था। ऐसे में रोहित ने अर्शदीप सिंह और दीपक चाहर को प्लेइंग-11 में मौका दिया।
विज्ञापन
दीपक चाहर और अर्शदीप सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज की शुरुआत हो चुकी है। तिरुवनंतपुरम में खेले जा रहे पहले मुकाबले में भारतीय तेज गेंदबाजों का कहर देखने को मिला। दक्षिण अफ्रीकी टीम ने मैच शुरू होने के 18 मिनट में ही महज नौ रन पर शुरुआती पांच विकेट गंवा दिए थे।
विज्ञापन


ये सभी विकेट भारतीय तेज गेंदबाजों को मिले। गौर करने वाली बात यह है कि इस मैच में जसप्रीत बुमराह और भुवनेश्वर कुमार जैसा भारत का कोई भी मुख्य तेज गेंदबाज नहीं खेल रहा था। इसके बावजूद भारतीय टीम शुरुआत में दबाव बनाने में कामयाब रही।

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। बुमराह चोटिल हैं और इस वजह से उन्हें आराम दिया गया। वहीं, भुवनेश्वर कुमार और हार्दिक पांड्या को इस सीरीज के लिए आराम दिया गया था। ऐसे में रोहित ने अर्शदीप सिंह और दीपक चाहर को प्लेइंग-11 में मौका दिया। इन दोनों ने टीम इंडिया को निराश नहीं किया और पहले ही ओवर से कहर बरपाना शुरू किया।
 

11 सेकंड में दक्षिण अफ्रीका के पहले पांच विकेट का वीडियो यहां देखें-

दीपक चाहर ने मैच के पहले ओवर की आखिरी गेंद पर दक्षिण अफ्रीकी कप्तान तेम्बा बावुमा को इन-स्विंग बॉल पर क्लीन बोल्ड किया। बावुमा खाता नहीं खोल सके। वहीं, अगले ओवर में अर्शदीप सिंह गेंदबाजी के लिए आए। उन्होंने इस ओवर में घातक गेंदबाजी की और तीन खिलाड़ियों को पवेलियन भेजा। अर्शदीप ने ओवर की दूसरी गेंद पर क्विंटन डिकॉक को क्लीन बोल्ड किया। 

डिकॉक एक रन बना सके। इसके बाद पांचवीं गेंद पर अर्शदीप ने राइली रूसो को विकेटकीपर ऋषभ पंत के हाथों कैच कराया। रूसो शून्य पर आउट हुए। ओवर की आखिरी गेंद पर अर्शदीप ने डेविड मिलर को क्लीन बोल्ड किया। वह भी खाता नहीं खोल सके।
विज्ञापन

अगले यानी तीसरे ओवर में दीपक चाहर ने ट्रिस्टन स्टब्स को अर्शदीप सिंह के हाथों कैच कराया। इस तरह 18 मिनट के अंदर दक्षिण अफ्रीका ने महज नौ रन के कुल स्कोर पर पांच विकेट गंवा दिए थे। दक्षिण अफ्रीका के चार बल्लेबाज खाता नहीं खोल सके। इनमें कप्तान बावुमा, राइली रूसो, मिलर और स्टब्स शामिल हैं। 

हालांकि, जल्दी पांच विकेट गिरने के बावजूद भारतीय गेंदबाज दक्षिण अफ्रीका की टीम को ऑलआउट नहीं कर सके। अफ्रीकी टीम ने 20 ओवर में आठ विकेट गंवाकर 106 रन बनाए। केशव महाराज ने 41 रन की बेहतरीन पारी खेली। वहीं, एडेन मार्करम े 25 रन और वेन पार्नेल ने 24 रन की पारी खेली। भारत की ओर से अर्शदीप ने तीन और दीपक चाहर-हर्षल पटेल ने दो-दो विकेट लिए। इसके अलावा अक्षर पटेल को एक विकेट मिला।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें