फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Buchi Babu tournament: ईशान किशन ने घरेलू क्रिकेट में की शानदार वापसी, झारखंड के लिए जड़ा शतक

Fri, 16 Aug 2024 05:10 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

ईशान किशन ने सधी हुई पारी खेलते हुए 61 गेंदों पर अर्धशतक जड़ा और फिर 86 गेंदों पर शतक पूरा किया। ईशान ने इस दौरान 39 गेंदों के अंतर पर नौ छक्के लगाए। ईशान की पारी के दम पर ही झारखंड ने मध्य प्रदेश के खिलाफ मजबूती हासिल कर ली है।
विज्ञापन
ईशान किशन - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन ने घरेलू क्रिकेट में शानदार वापसी करते हुए झारखंड के लिए खेलते हुए शतक जड़ा। मध्य प्रदेश के खिलाफ खेले जा रहे बुची बाबू टूर्नामेंट में झारखंड के लिए खेलते हुए ईशान ने दमदार पारी खेली। इस मैच का झारखंड का नेतृत्व कर रहे ईशान दूसरे दिन छठे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए। मालूम हो कि मध्य प्रदेश की पारी 225 रन पर ऑलआउट हुई थी। 
विज्ञापन

ईशान किशन ने सधी हुई पारी खेलते हुए 61 गेंदों पर अर्धशतक जड़ा और फिर 86 गेंदों पर शतक पूरा किया। ईशान ने इस दौरान 39 गेंदों के अंतर पर नौ छक्के लगाए। ईशान की पारी के दम पर ही झारखंड ने मध्य प्रदेश के खिलाफ मजबूती हासिल कर ली है। ईशान पिछले साल तक सभी प्रारूप में भारतीय टीम का हिस्सा होते थे, लेकिन 2023 सीजन के खत्म होने के दौरान उन्होंने लगातार यात्रा करने का हवाला देते हुए ब्रेक की मांग की थी। इसके बाद ईशान भारतीय टीम में जगह नहीं बना पाए। यहां तक कि उन्हें जून में हुए टी20 विश्व कप के लिए भी टीम में नहीं चुना गया। 

ईशान-श्रेयस को केंद्रीय अनुबंध से किया गया था बाहर
ईशान और श्रेयस अय्यर को इस साल फरवरी में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने केंद्रीय अनुबंध से बाहर कर दिया था क्योंकि इन दोनों खिलाड़ियों ने घरेलू लाल गेंद के टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं लिया था। ईशान ने आईपीएल 2024 से प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में वापसी की थी और मुंबई इंडियंस के लिए 14 मैचों में कुल 320 रन बनाए थे जिसमें एक अर्धशतक शामिल था। 
विज्ञापन

अंतिम बार नवंबर में खेले थे ईशान
ईशान भारत के लिए आखिरी बार नवंबर 2023 में टी20 मैच में खेले थे। उन्होंने राष्ट्रीय टीम के लिए पिछले साल जुलाई में आखिरी बार टेस्ट मैच खेला था। इससे पहले, ईशान को अगले महीने शुरू होने वाले दलीप ट्रॉफी के लिए भारत-डी टीम में विकेटकीपर के तौर पर चुना गया था। इस टीम की अगुआई श्रेयस अय्यर करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें