फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs PAK: 2027 तक पाकिस्तान के साथ कोई सीरीज नहीं खेलेगा भारत, ऑस्ट्रेलिया-इंग्लैंड से हर साल होंगे मुकाबले

Fri, 14 Oct 2022 09:08 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के साथ हर साल कम से कम एक सीरीज खेलेगी। वहीं, अगले पांच वर्षों में पाकिस्तान के खिलाफ कोई द्विपक्षीय सीरीज नहीं खेली जाएगी।
 
विज्ञापन
पाकिस्तान से हारने के बाद भारतीय टीम - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने 2023 से 2027 तक के लिए अपना प्रोगाम जारी कर दिया है। आने वाले पांच वर्षों में भी भारतीय टीम पाकिस्तान के खिलाफ कोई द्विपक्षीय सीरीज नहीं खेलेगी। बीसीसीआई ने राज्यों के क्रिकेट बोर्ड को भविष्य का जो प्रोगाम बताया है, उसमें पाकिस्तान का कॉलम खाली रखा गया है। हालांकि, आईसीसी टूर्नामेंट में दोनों टीमें एक-दूसरे के खिलाफ खेलेंगी। अगले साल ही पाकिस्तान विश्व कप खेलने के लिए भारत आएगा। इसके बाद 2025 में भारत को भी चैंपियंस ट्रॉफी खेलने के लिए पाकिस्तान जाना होगा। 

विज्ञापन


भारतीय टीम आईसीसी या एसीसी टूर्नामेंट खेलने के अलावा 38 टेस्ट खेलेगी। इसमें 20 टेस्ट भारत में 18 विदेश में खेले जाएंगे। इन पांच सालों में भारत 42 वनडे मैच भी खेलेगा। इसमें से 21 मैच घर में और 21 मैच बाहर खेले जाएंगे। 2023-2027 के बीच भारत कुल 61 टी20 मैच खेलेगा। 31 टी20 घर में और 30 बाहर खेले जाएंगे। 

Karwa Chauth: हरभजन सिंह से लेकर युजवेंद्र चहल तक, इन खिलाड़ियों ने शेयर की करवा चौथ की तस्वीरें
विज्ञापन


भारत सरकार से अनुमति के बिना बीसीसीआई पाकिस्तान के साथ सीरीज पर कोई फैसला नहीं ले सकता है। 

विज्ञापन

द्विपक्षीय सीरीज के मैच कम पर आईपीएल और आईसीसी टूर्नामेंट का दबाव
द्विपक्षीय सीरीज में भारत के मैचों की संख्या पिछले पांच साल की तुलना में कम हुई है। 2018-2022 के बीच भारत ने द्विपक्षीय सीरीज में 163 मैच खेले थे। वहीं, आने वाले पांच साल में भारत द्विपक्षीय सीरीज में 141 मैच ही खेलेगा। 22 मैच कम होने से खिलाड़ियों पर वर्कलोड का दबाव थोड़ा कम होगा। हालांकि, हर साल आईसीसी का कम से कम एक टूर्नामेंट है। इस वजह से भी द्विपक्षीय सीरीज के मैच कम रखे गए हैं। इसके अलावा आईपीएल के लिए भी हर साल 75-80 दिन का समय रखा गया है। खिलाड़ियों को इस लीग में भी खेलना होगा। 

VIDEO: सचिन तेंदुलकर की तरह खेलना चाहते थे धोनी, चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान ने इस कारण बदला था यह फैसला
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें