फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमैका टेस्ट ड्रॉ, चेस के शतक ने टीम इंडिया को जीत से रोका

Thu, 04 Aug 2016 04:47 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
टीम इंडिया - फोटो : twitter
विज्ञापन
पहले बारिश और फिर रोस्टन चेस के शानदार शतक ने टीम इंडिया से जमैका टेस्ट में वेस्टइंडीज पर जीत हासिल कर सीरीज में अजेय बढ़त बनाने का मौका छीन लिया।
विज्ञापन


LIVE SCOREARD

अंतिम दिन भारत को जीतने के लिए 6 विकेट और झटकने थे, लेकिन महज 48 रन पर 4 विकेट गंवाने के बाद आज जब वेस्टइंडीज के बल्लेबाज उतरे तो कुछ मैच बचाने के अंदाज से और मैच को ड्रॉ कराने में कामयाब भी हो गए। मेजबान टीम ने खेल खत्म होने तक 6 विकेट पर 388 रन बनाए थे। उसकी ओर से चेस ने जुझारू पारी खेलते हुए नाबाद 137 रनों की शतकीय पारी खेली।

पांचवें विकेट के लिए चेस और जे ब्लैकवुड (63) के बीच 93 रनों की साझेदारी ने लंच तक का समय निकाल दिया। हालांकि लंच से पहले आर अश्विन ब्लैकवुड को पवेलियन भेज दिया था, लेकिन फिर इसके बाद शेन डोरविच ने छठे विकेट के लिए चेस के साथ 144 रनों की साझेदारी भारत को जीत से दूर कर दिया। डोरविच ने 74 रन बनाए। डोरविच का विकेट अमित मिश्रा ने लिया।
विज्ञापन


सातवें विकेट के लिए भी चेस ने कप्तान जेसन होल्डर के साथ अविजित 103 रनों की साझेदारी कर मैच को बराबरी पर खत्म करा दिया। भारत की ओर इस पारी में मोहम्मद शमी और अमित मिश्रा ने 2-2 विकेट लिए।
विज्ञापन


इससे पहले टीम इंडिया ने तीसरे दिन अपनी पहली पारी 9 विकेट पर 500 रन पर उस समय घोषित कर दी जब बारिश ने आगे का खेल होने नहीं दिया। उस समय अजिंक्य रहाणे 108 रन बनाकर खेल रहे थे। वेस्टइंडीज ने पहली पारी में 196 रन बनाए थे। पहली पारी के आधार पर मेजबान टीम 304 रन से पिछड़ी हुई थी। तीसरे और चौथे दिन बारिश ने खेल का काफी समय  बर्बाद कर दिया था।

मैच के ड्ऱॉ होने के बावजूद टीम इंडिया 4 मैचों की टेस्ट सीरीज में अभी भी 1-0 से आगे है। भारत ने पहला टेस्ट मैच जीत लिया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें