फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs WI 2nd T20 Live Streaming: टीम इंडिया की निगाहें सीरीज जीत पर, वेस्टइंडीज से मिलेगी कड़ी चुनौती, कब, कहां और कैसे देखें LIVE स्ट्रीमिंग

Thu, 17 Feb 2022 05:14 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज का पहला मैच टीम इंडिया ने छह विकेट से जीता। रोहित शर्मा की अगुवाई में भारतीय टीम ने जीत की लय को बरकरार रखते हुए पहले मुकाबले में शानदार प्रदर्शन किया। भारतीय टीम अब दूसरा मुकाबला जीतकर सीरीज में अजेय बढ़त लेना चाहेगी।
विज्ञापन
भारत बनाम वेस्ट इंडीज टी -20 लाइव प्रसारण - फोटो : twitter@imVkohli
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज का पहला मैच टीम इंडिया ने छह विकेट से जीता। रोहित शर्मा की अगुवाई में भारतीय टीम ने जीत की लय को बरकरार रखते हुए पहले मुकाबले में शानदार प्रदर्शन किया। भारतीय टीम अब दूसरा मुकाबला जीतकर सीरीज में अजेय बढ़त लेना चाहेगी तो वहीं वेस्टइंडीज की टीम इस दौरे पर पहली जीत के लिए जोर लगाएगी। ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक और रोमांचक मुकाबला होने की पूरी उम्मीद है। आइए जानते हैं मैच के प्रसारण और ऑनलाइन टेलीकॉस्ट की सारी जानकारी...

विज्ञापन


जानिए दूसरे टी-20 में क्या हो सकती है भारत की प्लेइंग 11

Trending Videos

कब खेला जाएगा भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा टी-20 मैच? 

भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा टी-20 मैच 18 फरवरी यानी शुक्रवार के दिन खेला जाएगा। 

कहां खेला जाएगा भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा टी-20 मुकाबला?

भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा टी-20 मैच कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा।

कितने बजे खेला जाएगा मैच?

इस मैच में टॉस भारतीय समयानुसार शाम साढ़े छह बजे होगा और पहली गेंद सात बजे फेंकी जाएगी।  

कौन से टीवी चैनल पर प्रसारित होंगे मुकाबले?

भारत और वेस्टइंडीज सीरीज के सभी मुकाबले स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देखे जा सकेंगे।

कहां देख सकते हैं ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग?

भारत-वेस्टइंडीज पहले टी-20 मुकाबले की लाइव-स्ट्रीमिंग भारत में डिज्नी-हॉटस्टार पर देखी जा सकती है। इसके अलावा मैच से जुड़ी खबरें और रिकार्ड्स www.amarujala.com पर भी पढ़ सकते हैं।
विज्ञापन

टीमें इस प्रकार हैं :  

भारत :
रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत, वेंकटेश अय्यर, दीपक चाहर, शार्दुल ठाकुर, रवि बिश्नोई, युजवेंद्र चहल, मोहम्मद सिराज, भुवनेश्वर कुमार, अवेश खान, हर्षल पटेल, ऋतुराज गायकवाड़, दीपक हुड्डा, कुलदीप यादव और हरप्रीत बरार।

वेस्टइंडीज :
कीरोन पोलार्ड (कप्तान), निकोलस पूरन, फैबियन एलेन, डेरेन ब्रावो, रोस्टन चेज, शेल्डन कॉट्रेल, डोमिनिक ड्रेक्स, जेसन होल्डर, शाई होप, अकील हुसैन, ब्रैंडन किंग, रोवमैन पॉवेल, रोमारियो शेफर्ड, ओडियन स्मिथ, काइल मेयर्स, हेडन वॉल्श जूनियर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें