फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ भारी पड़े ये पांच भारतीय रणबांकुरे, कैरेबियाई टीम ने पहले मैच में टेके घुटने

Thu, 17 Feb 2022 03:28 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारतीय टीम ने अपनी जीत की लय को बरकरार रखते हुए वेस्टइंडीज के खिलाफ पहला टी-20 मैच छह विकेट से अपने नाम किया। रोहित शर्मा की अगुवाई में टीम इंडिया ने बुधवार को खेले गए मुकाबले में वेस्टइंडीज को 157 के स्कोर पर रोकने के बाद आसानी से लक्ष्य को हासिल कर लिया।
विज्ञापन
भारतीय क्रिकेट टीम - फोटो : twitter@BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय टीम ने अपनी जीत की लय को बरकरार रखते हुए वेस्टइंडीज के खिलाफ पहला टी-20 मैच छह विकेट से अपने नाम किया। रोहित शर्मा की अगुवाई में टीम इंडिया ने बुधवार को खेले गए मुकाबले में वेस्टइंडीज को 157 के स्कोर पर रोकने के बाद आसानी से लक्ष्य को हासिल कर लिया। कोलकाता के ईडन गार्डन स्टेडियम में मेहमान टीम को आसानी से पटखनी देने के साथ ही टीम इंडिया ने सीरीज में 1-0 की बढ़त ले ली। भारत की तरफ से पांच खिलाड़ियों ने जीत में अहम योगदान दिया और बेहतरीन प्रदर्शन किया। 

विज्ञापन
Trending Videos

रवि बिश्नोई

अपना अंतरराष्ट्रीय डेब्यू करने वाले युवा लेग स्पिनर रवि बिश्नोई ने पहले ही मैच में प्रभावित किया। उन्होंने अपने दूसरे ओवर में ही दो सफलताएं हासिल की और वेस्टइंडीज को घुटनो पर ला दिया। बिश्नोई ने चार ओवर की गेंदबाजी में 17 रन देकर दो बड़े विकेट लिए। 

रोहित शर्मा 

कप्तान रोहित शर्मा ने एक बार फिर से धमाकेदार पारी खेली। उन्होंने टीम को एक तेज शुरुआत दिलाई और 19 गेंदों में तेजी से 40 रन बनाए। रोहित ने अपनी पारी में चार चौके और तीन छक्के लगाए। शर्मा ने ईशान किशन के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 64 रनों की मजबूत साझेदारी की। 

सूर्यकुमार यादव 

सूर्यकुमार यादव ने अपनी फॉर्म बरकरार रखते हुए एक और मैच जिताऊ पारी खेली। उन्होंने 18 गेंदों में नाबाद 34 रन बनाए। सूर्यकुमार ने अपनी नाबाद पारी के दौरान पांच चौके और एक छक्का लगाया। उन्होंने पांचवें विकेट के लिए वेंकटेश अय्यर के साथ मिलकर 48 रनों की अटूट साझेदारी निभाई।

वेंकटेश अय्यर

टीम के ऑलराउंडर वेंकटेश अय्यर ने बल्लेबाजी में प्रभावित किया और 13 गेंदों में 24 रनों की नाबाद और अहम पारी खेली। अय्यर ने इस दौरान दो चौके और एक छक्का लगाया। उन्होंने गेंदबाजी में भी एक ओवर में सिर्फ चार रन दिए। 
विज्ञापन

हर्षल पटेल 

टीम के दूसरे ऑलराउंडर हर्षल ने डेथ ओवर में एक बार फिर से शानदार गेंदबाजी की। वह हालाँकि थोड़े महंगे साबित हुए लेकिन उन्होंने दो महत्वपूर्ण विकेट भी लिए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें