भारतीय टीम इस समय शिखर धवन की अगुवाई में श्रीलंका के दौरे पर है। यहां उसे तीन मैचों की वनडे और इतने ही मैचों की टी-20 सीरीज खेलनी है। राहुल द्रविड़ की कोचिंग में टीम इंडिया नए कप्तान और कई युवा खिलाड़ियों के साथ यहां पहुंची है। श्रीलंकाई दौरा कई भारतीय खिलाड़ियों के लिए अहम है जबकि टी-20 वर्ल्ड कप के मद्देनजर कई खिलाड़ियों पर चयनकर्ताओं की नजर भी रहेगी। ऐसे में आइए जानते हैं मैच और उसकी लाइव प्रसारण से जुड़ी अहम जानकारी।