फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खरी-खरी: दूसरे टी-20 में मिली हार से बिफरे कोच द्रविड़, कहा- छुट्टियां मनाने के लिए नहीं होता टीम में चयन

Thu, 29 Jul 2021 02:22 PM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो

सार

दूसरे टी-20 मुकाबले में श्रीलंका ने भारत को चार विकेट से शिकस्त दी। इस हार के बाद भारतीय क्रिकेट टीम के कोच राहुल द्रविड़ काफी निराश हुए। उन्होंने मैच के बाद टीम इंडिया के खिलाड़ियों की लताड़ लगाते हुए कहा टीम में चयन छुट्टियां मनाने के लिए नहीं किया जाता है।
विज्ञापन
राहुल द्रविड़ - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और श्रीलंका के बीच तीन टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला 28 जुलाई को खेला गया। कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए इस मैच में भारतीय टीम का प्रदर्शन निराशाजनक रहा। इस मुकाबले में मेजबान श्रीलंका ने भारत को चार विकेट से शिकस्त देकर सीरीज 1-1 से बराबर कर ली। क्रुणाल पांड्या के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद भारत इस मैच में सिर्फ पांच बल्लेबाजों के साथ उतरा। क्वारंटीन प्रोटोकॉल की वजह से दूसरे मैच में भारत के 9 खिलाड़ी उपलब्ध नहीं थे। 

विज्ञापन

बुधवार को खेले गए इस टी-20 मुकाबले में भारत की तरफ से देवदत्त पडीक्कल, ऋतुराज गायकवाड़, नितीश राणा और चेतन सकारिया ने डेब्यू किया। दूसरे टी-20 मैच में भारत का प्रदर्शन काफी खराब रहा। टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट पर महज 132 रन बनाए। श्रीलंका ने दो गेंदें शेष रहते हुए यह मुकाबला 4 विकेट से जीत लिया। इस हार के बाद टीम इंडिया के कोच राहुल द्रविड़ ने भारतीय खिलाड़ियों को खरी-खोटी सुनाई। 

हार के बाद द्रविड़ काफी निराश दिखे और उन्होंने कहा, हमने एकदिवसीय सीरीज जीतने के बाद कुछ खिलाड़ियों को आखिरी में मौका दिया, यहां कि परिस्थितियों ने हमें श्रृंखला जीतने से पहले ऐसा करने पर मजबूर कर दिया है, मुझे भरोसा है कि अगर आपको भारत के लिए खेलने के लिए टीम में चुना गया है चाहें 15वें खिलाड़ी हों या 20वें इससे कोई फर्क नहीं पड़ता, आप अंतिम एकादश में खेलने के लिए काफी बेहतर हैं। 

टीम इंडिया में जिन खिलाड़ियों को मौका दिया गया वह सफल नहीं रहे। कोच राहुल द्रविड़ ने आगे कहा, निश्चित रुप से मुझे कोई संदेश नहीं दिया गया है, मैं टीम देखता हूं, जो 20 लड़के यहां हैं उनमें से प्रत्येक का चयन उनकी काबिलियत के आधार पर किया गया है। जिसके चलते वह श्रीलंका दौरे पर आए हैं। यह भारत में आसान नहीं है, हर बार ऐसा नहीं है कि हम प्रत्येक को मौका देने जा रहे हैं, लेकिन जितना हो सके उतने देने में सक्षम होना वास्तव में अच्छा है। 
विज्ञापन

द्रविड़ ने कहा कि मुझे तर्क नहीं आता, जैसा कि मैनें कहा, यदि आपको 15 सदस्यीय टीम में चुना गया है जो कोरोना की वजह से 20 हो गई, तो आपको यह ध्यान में रखते हुए टीम में चुना गया है कि आपको किसी भी समय अंतिम 11 में खेलने का मौका मिल सकता है, आपने वह मुकाम हासिल किया है जिसके चलते आपको कैप दी गई, यह आप पर निर्भर है कि आप अवसर को लें और प्रदर्शन करें। उन्होंने आगे कहा, टीम में खिलाड़ियों का चयन छुट्टियां मनाने के लिए नहीं होता है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें