टीम इंडिया के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने श्रीलंका के खिलाफ अंतिम और निर्णायक वन-डे में ऐसा कारनामा किया, जिसे 31 साल पहले कभी टीम इंडिया के दिग्गज ऑलराउंडर कपिल देव ने किया था। दरअसल पांड्या ने इस मैच में सचिथा पाथिराना का विकेट लेकर उन्हें इस साल का अपना 30वां शिकार बनाया और इसी के साथ उन्होंने कपिल देव के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली।
पांड्या ने इसी साल श्रीलंका के खिलाफ अपना डेब्यू किया था और तब से लेकर अभी तक वो लगातार टीम इंडिया का हिस्सा रहे हैं। कपिल देव ने 1986 में 27 मैच खेलकर एक साल में बल्ले से 517 रन और गेंद से 32 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया था। पांड्या ने उनके इस रिकॉर्ड की बराबरी करके साउथ अफ्रीका दौरे पर अपने खेलने की दावेदारी को और मजबूत कर लिया है।
ये भी पढ़ेंः पांड्या का खुलासा, जब पोलार्ड ने मुझे सलाखों के पीछे पहुंचाने के लिए पुलिस को बुलाया
विशाखापट्टनम वन-डे में सचिथा पाथिराना को इस साल अपना 30वां और सुरंगा लकमल को आउट कर 31वां शिकार बनाया। पांड्या ने अफ्रीका दौरे को लेकर भी काफी उम्मीदें जाहिर की हैं। साउथ अफ्रीका की तेज पिचों को देखते हुए माना जा रहा है कि पांड्या टीम इंडिया के हिस्सा होंगे।