फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs SL T20 Playing-11: हार्दिक की कप्तानी में तीसरी सीरीज जीतने उतरेगी टीम इंडिया, ये हो सकती है प्लेइंग-11

Thu, 05 Jan 2023 10:39 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पुणे

सार

टी-20 में दोनों देशों के बीच दो या अधिक मैचों की यह छठी सीरीज है। इनमें भारत ने चार में जीत दर्ज की है, जबकि एक सीरीज ड्रॉ रही। वहीं, तीन बार भारत और श्रीलंका के बीच एक-एक मैच हुआ है। इनमें भारत जीता है।
विज्ञापन
भारत बनाम श्रीलंका - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय क्रिकेट टीम आज श्रीलंका के खिलाफ दूसरा टी-20 मैच जीतने के साथ ही तीन मैचों की सीरीज में अजेय बढ़त लेना चाहेगी। भारत दूसरा मैच जीतता है तो दो या अधिक मैचों की सीरीज में श्रीलंका के खिलाफ यह पांचवीं सीरीज जीत होगी।
विज्ञापन
Trending Videos

टी-20 में दोनों देशों के बीच दो या अधिक मैचों की यह छठी सीरीज है। इनमें भारत ने चार में जीत दर्ज की है, जबकि एक सीरीज ड्रॉ रही। वहीं, तीन बार भारत और श्रीलंका के बीच एक-एक मैच हुआ है। इनमें भारत जीता है।

हार्दिक पांड्या की शानदार कप्तानी

इसके साथ ही हार्दिक पांड्या की कप्तानी में भारत की यह लगातार तीसरी सीरीज जीत होगी। इससे पहले पांड्या की कप्तानी में पिछले वर्ष आयरलैंड के खिलाफ दो मैचों की सीरीज 2-0 से और न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज 1-0 से जीती थी।

पहले मैच में शीर्षक्रम ने किया था लचर प्रदर्शन
पहले मुकाबले में शीर्षक्रम के बल्लेबाजों ने लचर प्रदर्शन किया था। इसलिए कप्तान हार्दिक पंड्या चाहेंगे कि शीर्षक्रम के बल्लेबाज टीम को ठोस शुरुआत दिलाएं। पहले मैच में शुभमन गिल (7), सूर्यकुमार यादव (7) और संजू सैमसन मात्र (5) रन बनाकर आउट हुए थे।

हालांकि, मध्यक्रम के बल्लेबाज हार्दिक पंड्या (29), दीपक हुड्डा (नाबाद 41) और अक्षर पटेल (नाबाद 31) ने बाद के ओवरों में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर 162 रन की सम्मानजनक स्कोर खड़ा किया। इसके बाद शिवम मावी और उमरान मलिक की शानदार गेंदबाजी से अंतिम गेंद पर रोमांचक जीत दर्ज की थी।

पावरप्ले में दिलानी होगी अच्छी शुरुआत
कप्तान पांड्या ने ओपनिंग में ऋतुराज गायकवाड़ की जगह शुभमन गिल को प्राथमिकता दी। गिल वनडे विश्व कप के लिए सलामी बल्लेबाज के तौर पर टीम में आने के प्रबल दावेदार हैं। इसलिए दूसरे मैच में पावरप्ले के ओवरों में गिल कोई गलती न कर अवसर को भुनाना चाहेंगे। शुभमन ने कुल 96 टी-20 मैच (आईपीएल और सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी) खेले हैं, जिनमें उनका स्ट्राइक रेट 128.74 है।

वह मंगलवार को अपने डेब्यू मैच में प्रभाव नहीं दिखा सके। पहले दस ओवर में अच्छी शुरुआत देने के लिए टी-20 के नंबर एक बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव पर भी दारोमदार रहेगा। ऋतुराज गायकवाड़ और राहुल त्रिपाठी जैसे बल्लेबाज टीम में आने के लिए बैठे हुए हैं, ऐसे में शीर्षक्रम के बल्लेबजों को अपना रवैया बदलने की जरूरत है।

हालांकि, संजू सैमसन दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से बुधवार को चोटिल हो बैठे और सीरीज से बाहर हो गए। उन्हें स्क्वॉड में पंजाब किंग्स के विकेटकीपर बल्लेबाज जितेश शर्मा ने रिप्लेस किया है। ऐसे में उनकी जगह राहुल त्रिपाठी या वॉशिंगटन सुंदर में से किसी एक को मौका मिल सकता है। सुंदर लोअर ऑर्डर में विस्फोटक बल्लेबाजी भी कर सकते हैं। वहीं, राहुल अगर खेले तो यह उनके अंतरराष्ट्रीय डेब्यू होगा।

IND vs SL: संजू सैमसन श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज से बाहर, जितेश शर्मा भारतीय टीम में शामिल

संजू सैमसन चोटिल हो गए

चहल ने बढ़ाई चिंता
टी-20 विश्व कप में टीम का हिस्सा होने के बावजूद एक भी मैच नहीं खेल सके युवजवेंद्र चहल के प्रदर्शन ने भी टीम की चिंता बढ़ाई है। श्रीलंका के खिलाफ उन्होंने दो ओवरों में 26 रन खर्च किए थे। इसके बाद पांड्या ने उन्हें तीसरा ओवर नहीं दिया। अंतिम ओवर अक्षर पटेल से कराया गया। इसलिए चहल को भी विकेट निकालने पर ध्यान देने की जरूरत है। इसके अलावा हर्षल पटेल की जगह अर्शदीप सिंह को मौका दिया जा सकता है।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11
भारत: हार्दिक पांड्या (कप्तान), ईशान किशन, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, राहुल त्रिपाठी/वॉशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह/हर्षल पटेल, उमरान मलिक, शिवम मावी।

श्रीलंका: दासुन शनाका (कप्तान), पाथुम निसांका, अविष्का फर्नांडो/कुशल मेंडिस, भानुका राजपक्षे, चरिथ असलंका, धनंजय डिसिल्वा, वानिंदु हसरंगा, महेश तीक्ष्णा, चमिका करुणारत्ने, दिलशान मदुशंका, कसुन रजिता।
विज्ञापन

टीमें इस प्रकार हैं
भारत : हार्दिक पंड्या (कप्तान), ईशान किशन, शुभमन गिल, ऋतुराज गायकवाड़, सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, राहुल त्रिपाठी, जितेश शर्मा, वॉशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, हर्षल पटेल, उमरान मलिक, शिवम मावी।

श्रीलंका : दासुन शनाका (कप्तान), पाथुम निसांका, अविष्का फर्नांडो, सदीरा समरविक्रमा, कुशल मेंडिस, भानुका राजपक्षे, चरिथ असलंका, धनंजय डिसिल्वा, वानिंदु हसरंगा, अशेन बंडारा, महेश तीक्ष्णा, चमिका करुणारत्ने, दिलशान मदुशंका, कसुन रजिता , दुनित वेलालगे प्रमोद मदुशान, लाहिरू कुमारा, नुवान तुषारा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें