फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

INDvSA: 'हिटमैन' के साथ जुड़ा है '13' का यह अजीब संयोग, हर बार ठोंकते हैं शतक

Tue, 13 Feb 2018 10:36 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
रोहित शर्मा - फोटो : BCCI
विज्ञापन
पूरे दक्षिण अफ्रीका दौरे पर बल्ले से खराब प्रदर्शन के कारण आलोचना का शिकार हो रहे रोहित शर्मा का बल्ला आखिरकार पांचवें वन-डे में जमकर चला। उन्होंने इस मैच में 126 गेंदों पर 11 चौके और 4 छक्के की मदद से 115 रन की पारी खेली। 
विज्ञापन


रोहित की इस पारी की बदौलत टीम इंडिया ने निर्धारित 50 ओवर में 7 विकेट गंवाकर 274 रन बनाए। अगर इस मैच को भारत जीतने में कामयाब रहता है तो वह इस सीरीज को अपने नाम करने में कामयाब रहेगा। फिलहाल टीम इंडिया इस सीरीज में 3-1 से आगे चल रही है। 

रोहित शर्मा ने इस मैच में अपने वन-डे करियर का 15वां शतक लगाया और इसके साथ वह बतौर ओपनर सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में तीसरे भारतीय बल्लेबाज बने। उनसे आगे अब सिर्फ सचिन तेंदुलकर (45) और सौरव गांगुली (19) ही हैं। इसके अलावा रोहित के इस शतक की खास बात यह रही कि उनका यह शतक 13 तारीख को बना। 
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या है रोहित के साथ 13 का यह अजीब संजोग

रोहित शर्मा - फोटो : twitter
रोहित ने इससे पहले 13 नवंबर 2014 को श्रीलंका के खिलाफ दोहरा शतक लगाया था। इसके बाद 13 दिसंबर 2017 को श्रीलंका के ही खिलाफ अपना तीसरा दोहरा शतक लगाया था और संजोग की बात यह रही कि आज भी 13 तारीख ही है और उनके बल्ले से शतक निकला। 

इसके अलावा रोहित ने इस मैच में 4 छक्के लगाकर छक्कों के मामले में सचिन तेंदुलकर, युवराज सिंह और सौरव गांगुली को पीछे छोड़ा। अब वह सिर्फ महेंद्र सिंह धोनी से ही पीछे हैं।  

धोनी अब तक अपने वन-डे करियर में 338 छक्के लगा चुके हैं और अब रोहित के 265 छक्के हो चुके हैं। तीसरे नंबर पर 264 छक्कों के साथ सचिन तेंदुलकर, चौथे नंबर पर युवराज सिंह 251 छक्के और 247 छक्कों के साथ सौरव गांगुली इस लिस्ट में पांचवें पायदान पर हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें