बता दें कि टीम इंडिया के लिए दक्षिण अफ्रीका का यह दौरा काफी शानदार रहा। पहले मेन इन ब्लू ने कप्तान विराट कोहली के नेतृत्व में प्रोटियाज टीम को 6 वन-डे मैचों की सीरीज में 5-1 से मात देकर अफ्रीकी सरजमीं पर 26 साल बाद इतिहास रचा। इसके बाद टीम इंडिया टी-20 मैचों की सीरीज भी जीतकर अपने नाम करना चाहेगी। बहरहाल, टीम इंडिया के प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव की संभावना नजर नहीं आ रही है।
संभावित टीमें इस प्रकार हैं-
टीम इंडियाः विराट कोहली (कप्तान), शिखर धवन, रोहित शर्मा, सुरेश रैना, मनीष पांडे, एमएस धोनी (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, युजवेंद्र चहल, जयदेव उनादकट, भुवनेश्वर कुमार, शार्दुल ठाकुर।
दक्षिण अफ्रीकाः जॉन-जॉन स्मट्स, रीजा हेन्ड्रिक्स, जेपी ड्यूमिनी (कप्तान), फेरहान बेहरादीन, हेनरिच क्लासेन, डेविड मिलर, क्रिस मॉरिस, डेन पीटरसन, जूनियर डाला, तबरेज शम्सी, एन्डिल फेह्लुक्वायो।