फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जश्न में झूमा था पूरा इंडिया, सांस थाम देते हैं भारत-पाकिस्तान के ये पांच क्रिकेट मैच

Sun, 14 Jun 2020 10:27 AM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
चक दे इंडिया - फोटो : अमर उजाला
भारत-पाकिस्तान विश्व क्रिकेट की दो ऐसी टीमें, जब ये मैदान पर एक दूसरे के खिलाफ उतरती हैं तो दोनों देशों का तापमान बढ़ जाता है। भारत और पाकिस्तान के बीच हर मुकाबला हाईवोल्टेज ही होता है। मैच के रोमांच में डूबे दर्शकों की सांसें तेज होने लगती हैं और मैदान पर क्रिकेट का स्तर अपने चरम पर होता है। ओवरऑल हेड डू हेड आंकड़ों की बात करें तो पाकिस्तान की टीम ने भारत से ज्यादा मैच जीते हैं, लेकिन वर्ल्ड कप में भारतीय टीम का पलड़ा पूरी तरह से भारी रहा है। भारत ने अभी तक वर्ल्ड कप के हर मुकाबले में पाकिस्तान को हराया है। यहां तक कि 1992 के वर्ल्ड कप में भी भारतीय टीम ने पाकिस्तान को मात दी थी, जबकि पाकिस्तान ने आखिरी में खिताब अपने नाम किया था। भारतीय टीम ने कई बड़े मैचों में पाकिस्तान को शिकस्त दी है। पांच यादगार और रोमांचक मुकाबले, जिसमें टीम इंडिया ने पाकिस्तान को पटखनी दी है।
विज्ञापन

2 of 6
वेंटटेश प्रसाद - फोटो : social media
1999 के विश्व कप में पाकिस्तान की टीम काफी मजबूत थी और फाइनल तक का सफर तय किया था। हालांकि, पाकिस्तानी टीम को भारत के हाथों हार झेलनी पड़ी थी। भारत ने पहले खेलते हुए सिर्फ 227 रन बनाए थे, लेकिन जवाब में पाकिस्तानी टीम 180 रन पर सिमट गई थी। इस तरह से भारतीय टीम ने 47 रन से मुकाबले को अपने नाम किया था।
विज्ञापन

3 of 6
कपिल देव - फोटो : ट्विटर
1985 में फोर नेशंस कप का पहला मुकाबला शारजाह में खेला गया। भारतीय टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरी और सिर्फ 125 रन पर सिमट गई। किसी को यकीन नहीं था कि भारत यहां से भी मैच जीत जाएगा, लेकिन कपिल देव की अगुवाई में भारतीय गेंदबाजों ने जबरदस्त प्रदर्शन कर पाकिस्तान को सिर्फ 87 रन पर समेट दिया। इस तरह भारत ने 38 रनों से जीत हासिल की।

4 of 6
वीरेंद्र सहवाग और सचिन तेंदुलकर - फोटो : ट्विटर
2003 के विश्व कप में शोएब अख्तर की गेंद पर सचिन तेंदुलकर का अपर कट आज भी बेहद ही लोकप्रिय है। इस मैच में सचिन और सहवाग ने पाकिस्तानी गेंदबाजों की जमकर धुनाई की थी। पाकिस्तान ने पहले खेलते हुए 273 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था, लेकिन सचिन ने सिर्फ 75 गेंदों पर 98 रनों की पारी खेलकर इस लक्ष्य को बेहद मामुली बना दिया। भारतीय टीम ने छह विकेट से जीत हासिल की थी।
विज्ञापन

5 of 6
टी-20 विश्व कप 2007 - फोटो : social Media
2007 टी-20 विश्व कप का खिताबी मुकबाला, ये वो मैच है जिसने महेंद्र सिंह धोनी को एक कप्तान के रूप में मशहूर कर दिया। भारतीय टीम ने इस मैच में हारी हुई बाजी को अपने नाम किया था। मिस्बाह उल हक के एक गलत शॉट ने भारत की झोली में विश्व कप की ट्रॉफी डाल दी थी। भारतीय टीम टी-20 की पहली वर्ल्ड चैंपियन बनी थी। भारत ने पहले खेलते हुए पांच विकेट पर 157 रन बनाए और जवाब में पाक टीम 19.3 ओवर में 152 रन ही बना पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
हरभजन सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
भारत-पाकिस्तान के बीच 2010 के एशिया कप के एक मुकाबले में हरभजन सिंह और शोएब अख्तर के बीच बहस हुई थी। हरभजन ने जबरदस्त अंदाज में छक्का लगाकर अख्तर को करारा जवाब दिया था। पाकिस्तानी टीम ने इस मुकाबले में पहले खेलते हुए 267 रन बनाए थे और भारतीय टीम ने इस लक्ष्य को 49.5 ओवर में सात विकेट गंवाकर हासिल कर लिया था। हरभजन ने दो छक्के लगाकर नाबाद 15 रन बनाए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें