भारत और पाकिस्तान की टीमें टी20 विश्व कप में छह बार आमने-सामने आ चुकी हैं। टीम इंडिया ने इसमें से छह मुकाबले जीते हैं। वहीं, पाकिस्तान को एक मैच में जीत हासिल हुई। पिछले साल (2021) टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान ने भारत को 10 विकेट से हराया था।
टी-20 विश्व कप का आगाज हो चुका है। सुपर-12 राउंड के मुकाबले खेले जा रहे हैं। सुपर-12 राउंड में ही आज भारत और पाकिस्तान की टीमें आमने-सामने होंगे। यह मुकाबला मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा। दोनों टीमें पिछले महीने एशिया कप टी20 में दो बार आमने-सामने आई थीं। ग्रुप राउंड में पहले मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को हराया था। वहीं, सुपर-फोर में पाकिस्तान ने भारत को हरा दिया था। अब इस साल कुल तीसरी बार ये दोनों टीमें एक दूसरे का मुकाबला करेंगी।
टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम
- फोटो : अमर उजाला
भारत और पाकिस्तान की टीमें टी20 विश्व कप में छह बार आमने-सामने आ चुकी हैं। टीम इंडिया ने इसमें से पांच मुकाबले जीते हैं। वहीं, पाकिस्तान को एक मैच में जीत हासिल हुई। पिछले साल (2021) टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान ने भारत को 10 विकेट से हराया था। यह किसी भी वर्ल्ड कप में टीम इंडिया को पाकिस्तान के खिलाफ मिली पहली हार थी।
टी20 वर्ल्ड कप के अलावा भारत और पाकिस्तान की टीमें वनडे वर्ल्ड कप में भी सात बार आमने-सामने आ चुकी हैं। यह सातों मैच भारत ने जीते हैं। टी-20 में ओवरऑल दोनों टीम 11 बार भिड़ चुकी हैं। इसमें टीम इंडिया ने आठ और पाकिस्तान ने तीन मैच जीते हैं।
मौजूदा फॉर्म की बात करें तो पाकिस्तान ने पिछले पांच टी20 में चार मैच जीते हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ एकमात्र मुकाबला टीम हारी है। वहीं, भारत ने भी पिछले पांच में से चार टी20 जीते हैं। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ एक टी20 में टीम इंडिया को हार मिली।
इस साल दोनों टीमों का टी20 में प्रदर्शन की बात करें तो भारत ने इस साल यानी 2022 में कुल 32 टी20 खेले हैं। इसमें से 23 मुकाबलों में टीम इंडिया ने जीत हासिल की। आठ मैचों में टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा, जबकि एक मैच बारिश की वजह से नहीं हो सका।
वहीं, बात करें पाकिस्तान की तो इस टीम ने 2022 में 19 टी20 खेले हैं और 10 में जीत हासिल की है। नौ मैचों में पाकिस्तान को हार का सामना करना पड़ा। यानी साल 2022 में भारत ने पाकिस्तान से लगभग दोगुने टी20 खेले हैं और दोगुने से भी ज्यादा मैच जीते हैं। टीम इंडिया ने इस साल पाकिस्तान से कम टी20 मैच गंवाए भी हैं। यानी ऑन पेपर तो टीम इंडिया पाकिस्तान से काफी मजबूत दिख रही है।
ऑस्ट्रेलिया में दोनों टीमों के रिकॉर्ड की बात करें तो भारत ने कंगारुओं के देश में 12 टी20 मुकाबले खेले हैं। इसमें से सात में टीम इंडिया ने जीत हासिल की, जबकि चार मुकाबले भारत ने गंवाए। एक मैच बेनतीजा रहा। भारत ने मेलबर्न में चार मुकाबले खेले हैं। टीम इंडिया ने इसमें से दो में जीत हासिल की, वहीं एक में हार का सामना करना पड़ा। एक मुकाबला बेनतीजा रहा।
वहीं, पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया में चार टी20 खेले हैं और तीन में टीम को हार का सामना करना पड़ा है। एक मुकाबला बेनतीजा रहा है। पाकिस्तान ने 2010 में मेलबर्न में आखिरी टी20 खेला था। उस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने दो रन से जीत हासिल की थी।
भारतीय टीम में शामिल मौजूदा बल्लेबाजों का टी-20 वर्ल्ड कप में प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
भारत की ओर से टी20 विश्व कप में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड कप्तान रोहित शर्मा के नाम है। उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप में 33 मैच खेले हैं जो सर्वाधिक हैं। इन मैचों में उन्होंने आठ अर्धशतक की मदद से 847 रन बनाए हैं, जिसमें नाबाद 79 रन उनका सर्वाधिक स्कोर है।
वहीं, विराट कोहली दूसरे नंबर पर हैं। उन्होंने 21 टी20 विश्व कप मैचों में 76.81 की औसत से 845 रन बनाए हैं। 89 नाबाद रन उनका सर्वाधिक स्कोर रहा है। उन्होंने 10 अर्धशतक भी लगाए हैं। रोहित उनसे सिर्फ दो रन ही आगे हैं।
10 of 15
मौजूदा भारतीय टीम में शामिल गेंदबाजों का टी-20 वर्ल्ड कप में प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
वहीं, भारतीय टीम में शामिल मौजूदा गेंदबाजों की बात करें तो अश्विन के नाम टी20 विश्व कप में भारत की ओर से सबसे ज्यादा विकेट हैं। अश्विन ने 18 मैचों में 26 विकेट लिए हैं। जसप्रीत बुमराह 11 विकेट के साथ दूसरे और भुवनेश्वर कुमार तीसरे नंबर पर हैं।
11 of 15
भारत बनाम पाकिस्तान
- फोटो : अमर उजाला
भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 मैचों में सबसे ज्यादा विकेट उमर गुल के नाम है। उन्होंने भारत के खिलाफ छह मुकाबले खेले हैं और 11 विकेट झटके हैं। दूसरे नंबर पर 10 विकेट के साथ भुवनेश्वर कुमार हैं। बल्लेबाजों में भारत-पाकिस्तान टी20 मैच में सबसे ज्यादा रन कोहली के नाम हैं। उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ नौ मैचों में 406 रन बनाए हैं। पाकिस्तान की ओर से यह रिकॉर्ड मोहम्मद रिजवान के नाम है। रिजवान ने भारत के खिलाफ तीन टी20 मैचों में 193 रन जड़े हैं।
12 of 15
भारत बनाम पाकिस्तान
- फोटो : अमर उजाला
आईसीसी ट्रॉफीज के मामले में भी भारतीय टीम पाकिस्तान से आगे है। भारत के पास कुल पांच आईसीसी ट्रॉफीज हैं। इनमें दो वनडे वर्ल्ड कप ट्रॉफी (1983, 2011), एक टी20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी (2007) और दो चैंपियंस ट्रॉफी (2002, 2013) शामिल हैं। वहीं, पाकिस्तान के पास सिर्फ तीन आईसीसी ट्रॉफीज हैं। इनमें एक वनडे वर्ल्ड कप ट्रॉफी (1992), एक टी20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी (2009) और एक चैंपियंस ट्रॉफी (2017) शामिल है।
13 of 15
भारत बनाम पाकिस्तान
- फोटो : अमर उजाला
भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा और दिनेश कार्तिक 2007 में चैंपियन बनने वाली टीम का भी हिस्सा रह चुके हैं। 15 सदस्यीय टीम इंडिया में 10 क्रिकेटर ऐसे हैं जो पहले टी-20 विश्व कप खेल चुके हैं। पांच क्रिकेटरों दीपक हुड्डा, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, अक्षर पटेल और हर्षल पटेल का यह पहला टी-20 विश्व कप होगा। रोहित शर्मा के नाम अनोखी उपलब्धि जुड़ने जा रही है। यह उनका आठवां टी-20 विश्वकप होगा। इसका मतलब यह हुआ कि रोहित 2007 से 2021 तक हुए सभी सात टी-20 विश्वकप में भारतीय टीम के सदस्य रहे हैं।
14 of 15
भारत बनाम पाकिस्तान
- फोटो : अमर उजाला
टीम इंडिया में शामिल नौ क्रिकेटरों में सात ऐसे हैं जिनका यह तीसरा या उससे ज्यादा विश्व कप (टी-20) होगा। उपकप्तान केएल राहुल, मोहम्मद शमी, सूर्यकुमार यादव और ऋषभ पंत ही ऐसे क्रिकेटर हैं, जो अब तक 2021 का विश्वकप खेले हैं।
रोहित के अलावा विराट कोहली (2012, 2014, 2016, 2021) और रविचंद्रन अश्विन ने चार (2012, 2014, 2016, 2021), दिनेश कार्तिक ने तीन (2007, 2009, 2010), भुवनेश्वर कुमार (2014, 2021) और हार्दिक पंड्या (2016, 2021) ने दो-दो टी-20 विश्वकप खेले हैं।
पिछले विश्वकप के नौ क्रिकेटर टीम में हैं शामिल
ऑस्ट्रेलिया खेलने जा रही भारतीय टीम में नौ क्रिकेटर ऐसे हैं, जो बीते वर्ष यूएई में हुए टी-20 विश्व कप में खेले थे। तब टीम इंडिया सुपर-12 राउंड में ही बाहर हो गई थी। ये क्रिकेटर रोहित शर्मा, केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत, हार्दिक पंड्या, आर अश्विन, मोहम्मद शमी और भुवनेश्वर कुमार हैं। श्रेयस अय्यर पिछले साल भी विश्वकप टीम के स्टैंडबाय में थे, इस बार भी उन्हें स्टैंडबाय में जगह मिली है।