फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

INDvPAK: टीम इंडिया के लिए बुरी खबर, बीच मैच में चोटिल होकर बाहर हुए भुवनेश्वर कुमार

Sun, 16 Jun 2019 10:07 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
भुवनेश्वर कुमार - फोटो : सोशल मीडिया
विश्व कप के 22वें मुकाबले में टीम इंडिया को पाकिस्तान के खिलाफ बीच मैच में बड़ा झटका लगा। भारत के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार चोटिल हो गए। इसके साथ ही वह इस मैच में आगे गेंदबाजी नहीं करा पाएंगे। भुवनेश्वर कुमार अपना तीसरा ओवर भी नहीं पूरा कर सके और मैदान से बाहर चले गए। बता दें कि टीम इंडिया इस मुकाबले में सिर्फ दो तेज गेंदबाजों के साथ मैदान पर उतरी है।

 
विज्ञापन

2 of 5
Sarfaraz Ahmed - फोटो : social Media
इस मुकाबले में पाकिस्तान के कप्तान सरफराज अहमद ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने निर्धारित 50 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 336 रन बनाए और पाकिस्तान को जीत के लिए 337 रन का लक्ष्य दिया। मगर यह लक्ष्य बारिश के कारण बाद में जाकर 302 का हो गया। जवाब में पाकिस्तानी टीम 212 रन ही बना सकी और मैच मैच हार गई। भारत ने यह मुकाबला 89 रन से अपने नाम कर लिया। 
 
विज्ञापन

3 of 5
Bhuvneshwar Kumar - फोटो : social Media
भारत के 336 रन के जवाब में पाकिस्तान टीम बल्लेबाजी करने उतरी। भारत की तरफ से भुवनेश्वर कुमार ने पहला ओवर डाला। इसके बाद उन्होंने अपना दूसरा और पारी का तीसरा ओवर भी अच्छी तरीके से खत्म किया। मगर जब भुवनेश्वर कुमार अपना तीसरा ओवर लेकर आए तो चौथी गेंद के बाद वे गेंदबाजी करने में असमर्थ नजर आए। इसके बाद वे टीम के फीजियो पैट्रिक फरहार्ट के पास चले गए। इसके बाद ड्रेसिंग रूम से खबर आई कि वह आगे की गेंदबाजी नहीं कर सकेंगे।
 

4 of 5
vijay shankar - फोटो : amar ujala
दरअसल, भुवनेश्वर कुमार को पैर में हैमस्ट्रिंग इंजरी हुई है। भुवनेश्वर ने इस मैच में पाकिस्तान के खिलाफ 2.4 ओवर गेंदबाजी की, जिसमें उन्होंने सिर्फ 8 रन दिए। भुवनेश्वर कुमार का ओवर विजय शंकर ने खत्म किया। विजय शंकर ने सलामी बल्लेबाज इमाम उल हक को चलता किया। ऐसे में सवाल यह है कि भुवनेश्कर के बदले डेथ ओवर में गेंदबाजी कौन करेगा? 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
भुवनेश्वर कुमार - फोटो : social media
वहीं, रिपोर्ट्स की मानें तो हैमस्ट्रिंग इंजरी से उबरने के लिए भुवनेश्वर कुमार को 6 दिन का समय लगेगा। ऐसे में भुवनेश्वर कुमार 22 जून को अफगानिस्तान खिलाफ साउथैंप्टन में होने वाले मुकाबले से भी बाहर हो सकते हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें