फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

World Cup 2019: 20 साल बाद एक बार फिर रिजर्व डे, बारिश ने बढ़ाया फाइनल का इंतजार

Wed, 10 Jul 2019 03:45 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
इंडिया vs न्यूजीलैंड - फोटो : social media
भारत और न्यूजीलैंड के बीच मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड में खेला जा रहा वर्ल्ड कप 2019 का पहला सेमीफाइनल मुकाबला बारिश के चलते मंगलवार को पूरा नहीं हो सका। करीब पांच घंटे तक इंतजार के बाद अंपायर्स ने मैच को बुधवार रिजर्व डे पर कराने का निर्णय लिया। 
 
विज्ञापन

2 of 5
भारत बनाम न्यूजीलैंड - फोटो : social media
मैच रुकने तक न्यूजीलैंड का स्कोर 46.1 ओवर के बाद 211/5 था। बुधवार को न्यूजीलैंड की टीम ने 46.1 ओवर से अपनी पारी दोबारा से शुरू की और 50 ओवर की समाप्ति पर 8 विकेट के नुकसान पर 239 रन बनाए। अब फाइनल में पहुंचने के लिए टीम इंडिया को जीत के लिए 240 रन हैं।

बात करें रिजर्व डे की तो ये चौथा मौका है जब टीम इंडिया का विश्व कप का मैच रिजर्व डे में खिंचा। आइए जानते हैं इससे पहले ऐसा कब-कब हुआ?

 
विज्ञापन

3 of 5
सौरभ गांगुली - फोटो : file photo
1999 : भारत और इंग्लैंड के बीच 29 मई को बर्मिंघम में खेला गया मुकाबला बारिश के चलते 30 मई को रिजर्व डे पर ले जाना पड़ा। भारत ने सौरव गांगुली के हरफनमौला खेल की बदौलत 63 रन से जीत दर्ज की थी।

4 of 5
world cup 1983 - फोटो : file photo
1983 : नौ जून को भारत और वेस्टइंडीज का मुकाबला एक दिन में समाप्त नहीं जो पाया जिसके चलते दस जून को वेस्टइंडीज की पारी के 22 ओवर फेंके गए। कपिल देव की टीम ने 34 रन से ऐतिहासिक जीत दर्ज की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
-
1979 : टीम इंडिया और श्रीलंका के बीच 16 जून को बारिश के चलते मैच धुल गया। यह मुकाबला दो दिन बाद रिजर्व डे को ओल्ड ट्रैफर्ड के ही मैदान पर खेला गया था। भारत यह मैच 47 रन से हार गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें