फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

World Cup 2019: सावधान टीम इंडिया! न्यूजीलैंड की ये पेस तिकड़ी तोड़ सकती है तीसरे वर्ल्ड कप का सपना

Wed, 10 Jul 2019 03:25 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
भारत बनाम न्यूजीलैंड - फोटो : सोशल मीडिया
विश्व कप 2019 के पहले सेमीफाइनल में टीम इंडिया आज न्यूजीलैंड से भिड़ेगी। अंकतालिका में शीर्ष पर काबिज टीम इंडिया शानदार लय में नजर आ रही है। दूसरी ओर न्यूजीलैंड एक ऐसी टीम है, जिसने सेमीफाइनल से पहले अपने तीन मुकाबले गंवाए हैं, लेकिन केवल इस वजह से कीवी टीम को हल्के में नहीं लिया जा सकता है। उनके गेंदबाज शानदार लय में हैं और मैनचेस्टर के मौसम के हिसाब से भारतीय बल्लेबाजों के लिए खतरा बन सकते हैं, क्योंकि वहां बारिश की संभावना है और बादल भी छाए रहेंगे। ऐसी ओवरकास्ट स्थिति में न्यूजीलैंड की पेस तिकड़ी भारतीय बल्लेबाजों पर अपनी तेज गेंद और स्विंग से कहर बरपा सकती है। आइए जानते हैं कौन हैं वो तीन गेंदबाज।
विज्ञापन

2 of 4
ट्रेंट बोल्ट - फोटो : social media
न्यूजीलैंड की इस तिकड़ी में दो लेफ्ट आर्म तेज गेंदबाज हैं। ट्रेंट बोल्ट ने अपनी धार से इस टूर्नामेंट में विपक्षी बल्लेबाजों को जमकर परेशान किया है। बोल्ट ने इस टूर्नामेंट में 4.68 की औसत से 15 विकेट चटकाए हैं। उनकी अंदर आती तेज गेंद भारतीय सलामी जोड़ी को तंग कर सकती है। बाएं हाथ के इस तेज गेंदबाज ने रोहित शर्मा को अब तक करियर में चार बार आउट किया है। इसकी वजह से टीम इंडिया की सलामी जोड़ी के लिए बोल्ट सिरदर्द बन सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 4
न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम - फोटो : social Media
बोल्ट का साथ बखूबी निभा रहे हैं जिमी निशम। इस टूर्नामेंट में निशम अबतक 11 विकेट ले चुके हैं। इनका औसत भी सिर्फ 18 का है और इकोनॉमी महज 5 की है। भारतीय बल्लेबाजों को इनको भी सतर्क होकर खेलना होगा।
विज्ञापन

4 of 4
लॉकी फर्ग्यूसन - फोटो : social Media
बोल्ट और निशम के अलावा लॉकी फर्ग्यूसन इस टूर्नामेंट में जबरदस्त गेंदबाजी कर रहे हैं। 4.96 की इकोनॉमी से फर्ग्यूसन ने 17 विकेट चटकाए हैं। वह इस विश्व कप में फिलहाल न्यूजीलैंड की ओर से टॉप विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। डेथ ओवरर्स में लॉकी फर्ग्यूसन शानदार गेंदबाजी कर रहे हैं और रन रोकने के साथ विकेट भी निकाल रहे हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें