फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs NZ: श्रेयस अय्यर ने जड़ा करियर का पहला शतक, सुलझाई नंबर चार की पहेली

Wed, 05 Feb 2020 11:40 AM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
श्रेयस अय्यर - फोटो : सोशल मीडिया
टीम इंडिया के मध्यक्रम के युवा बल्लेबाज श्रेयस अय्यर ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर का पहला शतक जड़ दिया। श्रेयस अय्यर ने महज 101 गेंदों में 11 चौके और एक छक्के की मदद से करीब 100 के स्ट्राइकरेट से पहला वन-डे इंटरनेशनल शतक लगाया। इस मैच शतक जड़ उन्होंने यह साबित कर दिया कि नंबर चार पर उनसे बड़ा दावेदार कोई नहीं है।
विज्ञापन

2 of 4
Shreyas Iyer - फोटो : सोशल मीडिया
विश्व कप 2015 के बाद से ही भारतीय टीम मैनेजमेंट नंबर चार की तलाश में जुटा है, लेकिन अब अय्यर की बल्लेबाजी ने इस खाली स्थान को भर दिया है। विश्व कप 2019 के सेमीफाइनल में मिली हार का एक कारण नंबर चार की समस्या भी रही थी। इस टूर्नामेंट के बाद घरेलू फॉर्म के आधार पर मुंबई के दमदार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर को मौका मिला, जिन्होंने नंबर पांच और नंबर चार पर बेहतरीन बल्लेबाजी कर भारतीय टीम में अपनी जगह पक्की कर ली। 
विज्ञापन

3 of 4
विराट कोहली और श्रेयस अय्यर - फोटो : ट्विटर
साल 2015 से भारतीय टीम के नंबर चार पर अब तक सिर्फ चार शतक लगे हैं। साल 2016 में मनीष पांडे ने नंबर चार पर खेलते हुए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वन-डे में शतक ठोका था। वहीं, वापसी करते हुए युवराज सिंह ने साल 2017 में इसी क्रम पर सेंचुरी जड़ी थी। वहीं, 2018 में अंबाती रायुडू ने भी नंबर चार पर वेस्टइंडीज के खिलाफ शतक जमाया था। अब श्रेयस अय्यर ने भी शतक जड़ा है।
विज्ञापन

4 of 4
श्रेयस अय्यर - फोटो : ट्विटर
न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच टी-20 मैचों की सीरज में भी अय्यर उपयोगी पारियां खेली थीं। इसमें एक अर्धशतक के अलावा 44 और 33 रन की नाबाद पारी भी थी। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में भी उन्होंने बेहतरीन बल्लेबाजी की थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें