फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत बनाम न्यूजीलैंड में जमकर बरसेंगे रन, गेंदबाज होंगे निराश

Mon, 14 Mar 2016 01:33 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : getty
विज्ञापन
आईसीसी वर्ल्ड टी-20 के सुपर-10 के ग्रुप दो के शुरुआती मुकाबले के लिए 15 मार्च को यहां पिच बल्लेबाजों के अनुकूल होने की संभावना है। मंगलवार से वर्ल्ड कप के मुख्य मुकाबले शुरू हो जाएंगे। पहला मुकाबला भारत और न्यूजीलैंड के बीच नागपुर में होने वाला है।
विज्ञापन


पिछले साल नागपुर में भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच टेस्ट मैच तीन दिन में खत्म हो गया था। टर्निंग ट्रैक को आईसीसी के मैच रेफरी जैफ क्रो ने अपनी रिपोर्ट में खराब श्रेणी में डाला था। भारत उस टेस्ट में 124 रनों से जीतने में सफल रहा था।

वीसीए सूत्रों ने कहा है वर्ल्ड टी-20 में भारत-न्यूजीलैंड मैच के दौरान पिच बल्लेबाजों के अनुकूल होगी। आईसीसी ने हमें स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि वर्ल्ड टी-20 मैच स्थलों की पिच बल्लेबाजों के अनुकूल होनी चाहिए। हम सख्ती से इसका पालन करेंगे। ये मैच टी-20 के हैं कोई टेस्ट मैच नहीं।  
विज्ञापन


टीम इंडिया ने उतारी थकावट
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अभ्यास मैच खेलने के बाद भारतीय टीम रविवार को होटल में ही रही। शाम के समय आशीष नेहरा और हार्दिक पांड्या जरूर स्टेडियम पहुंचे, लेकिन उन्होंने सिर्फ मैदान और पिच का ही जायजा लिया, अभ्यास नहीं किया।
विज्ञापन


सोमवार को भारत और न्यूजीलैंड की टीमें अभ्यास करेंगी। न्यूजीलैंड की टीम भी रविवार शाम नागपुर पहुंची और उसने भी अभ्यास नहीं किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें