फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मशाला को मिली 'सजा', अब आईपीएल मैचों की मेजबानी भी नहीं मिली

Mon, 14 Mar 2016 11:40 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
भारी विरोध के बाद टी-20 क्रिकेट वर्ल्ड कप का भारत-पाक मैच कोलकाता शिफ्ट होने के बाद धर्मशाला को अब एक और झटका लगा है। 9 अप्रैल को मुंबई से शुरू हो रहे आईपीएल टूर्नामेंट 2016 के 60 में से एक भी मैच धर्मशाला को नहीं मिला है।
विज्ञापन


आईपीएल गवर्निंग बॉडी की बैठक में सभी फ्रेंचाइजी ने धर्मशाला में मैच करवाने से इंकार कर दिया है। दो टूक कहा गया है कि धर्मशाला वेन्यू पर रिस्क नहीं ले सकते। यहां तक कि धर्मशाला को अपना घरेलू मैदान मानने वाली पंजाब किंग्स इलेवन ने भी धर्मशाला से मुंह मोड़ लिया है।

एचपीसीए के प्रवक्ता संजय शर्मा ने आईपीएल शेड्यूल में धर्मशाला को नकारने पर दुख जताया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की ओर से विश्व कप के भारत-पाक मैच पर बेवजह विवाद पैदा करने के चलते धर्मशाला की ओर किसी भी फ्रेंचाइजी ने तवज्जो नहीं दी। 
विज्ञापन


आईपीएल मैच छिनना दुर्भाग्यपूर्ण : अनुराग
बीसीसीआई सचिव एवं एचपीसीए अध्यक्ष अनुराग ठाकुर ने आईपीएल मैच छिनने को दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह हिमाचल की छवि खराब करना चाहते हैं। खेलों पर मुख्यमंत्री के नकारात्मक रवैये से हिमाचल में खेलों को नुकसान हो रहा है। भारत पाक मैच पर मुख्यमंत्री के रवैये का हिमाचल को खामियाजा भुगतना पड़ा है। अब आईपीएल की मेजबानी भी हाथ से निकल गई। 

ममता ने दिया सुरक्षा का भरोसा
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कोलकाता के ईडन गार्डन मैदान में 19 मार्च को होने वाले भारत-पाकिस्तान टी-20 क्रिकेट मैच के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम का भरोसा दिया है। सीएम ने बंगाल क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष सौरव गांगुली से कहा है कि सरकार मैच के लिए सुरक्षा से जुड़े सारे इंतजाम करेंगी। सौरव इस बारे में आईसीसी और बीसीसीआई को भी बता दें।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें