न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करने के बाद टीम इंडिया ने निर्धारित 20 ओवर में 3 विकेट पर 202 रन बनाए। इसके बाद जीत के लिए 203 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी कीवी टीम के लिए पारी की शुरुआत करने मार्टिन गप्टिल और कोलिन मुनरो की जोड़ी उतरी। दोनों ने पारी के पहले ओवर में 6 रन जोड़े। लेकिन दूसरे ओवर में कप्तान विराट कोहली ने गेंद टी-20 में अपने सबसे चहेते गेंदबाज युजवेंद्र चहल को गेंद सौंप दी।
सुपरमैन पांड्या!!! हाल के दिनों का सर्वश्रेष्ठ कैच। https://t.co/eBplKlVAoh #BCCI
— Navin Chauhan (@navinkschauhan) November 1, 2017
चहल के ओवर की तीसरी गेंद पर ऐसा कारनामा हुआ जिसे देखकर मैदान और टीवी के सामने बैठे हर दर्शक के मुंह से अनायास ही वाह निकल गया। चहल की फ्लाइटेड डिलीवरी को गप्टिल ने सीधे मिड ऑफ के ऊपर से मारकर गेंद को बाउंड्री के बाहर पहुंचाने की कोशिश की। लेकिन गेंद हवा में उठ गई। कॉमेंन्ट्रेटर्स को भी ऐसा लगा कि कैच लपका जा सकता है और वो भी इस बात को लेकर सुनिश्चत नहीं थे लेकिन मिड ऑफ पर खड़े पांड्या ने दौड़ लगाकर गेंद तक पहुंचने की पुरजोर कोशिश की। उन्हें जब गेंद तक नहीं पहुंचने का अंदाजा हुआ तो उन्होंने सुपरमैन की तरह हवा में गोता लगा दिया और गेंद को जमीन पर गिरने से पहले लपक लिया। इस तरह पांड्या के इस सुपर कैच के साथ टीम इंडिया की सुपर शुरुआत हुई।
मैच के बाद प्रजेन्टेशन में कप्तान विराट ने हार्दिक के कैच की जमकर तारीफ करते हुए कहा- हार्दिक ने जो कैच लिया वो शानदार है। लंबे समय से मैनें इस तरह का कोई कैच नहीं देखा था।
और पढें...फेयरवेल स्पीच में आशीष नेहरा बोले- मैं हमेशा खुश रहता हूं, संन्यास का होगा ये बड़ा फायदा