भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन टी-20 मैचों की सीरीज का दूसरा मैच रांची में खेला जाएगा। इस मैच में टीम इंडिया के पास न्यूजीलैंड को हराकर सीरीज में अजेय बढ़त हासिल करने का मौका होगा। पहले टी-20 को भारत ने पांच विकेट से जीता था। भारतीय टी-20 कप्तान रोहित शर्मा इस वक्त शानदार फॉर्म में हैं। उन्हें टीम में शामिल करना अच्छे अंक दिला सकता है। वहीं न्यूजीलैंड के मार्टिन गुप्टिल ने पिछले मैच में फिफ्टी लगाई थी और उनके फॉर्म को देखते हुए उन पर भरोसा जताया जा सकता है। रांची की पिच बल्लेबाजों के अनुकूल रहेगी और ओस का भी अहम रोल रहने वाला है। ऐसे में ज्यादा बल्लेबाजों को अपनी टीम में रखना फायदेमंद होगा।
फैंटेसी-11 के सिलेक्शन की बात करें तो रांची में तेज गेंदबाजों को भी थोड़ी-थोड़ी मदद मिलती है। तेज गेंदबाजों को भी टीम में रखना ज्यादा अंक दिला सकता है। चलिए जानने की कोशिश करते हैं कि इस मुकाबले के लिए प्लेइंग कंडीशंस कैसे होंगे और कौन-कौन से खिलाड़ी फैंटेसी गेम में ज्यादा पॉइंट दिला सकते हैं।
विकेटकीपर
इस मैच में भारत के लिए विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी ऋषभ पंत के कंधों पर होगी। पंत का हालिया फॉर्म ठीक-ठाक रहा है, लेकिन लंबे समय से उन्होंने कोई बड़ी पारी नहीं खेली है। पिछले मैच में जरूर उन्होंने टीम इंडिया को जीत दिलाई, लेकिन 17 गेंदों पर 17 रन बनाए थे। वहीं न्यूजीलैंड के लिए विकेटकीपिंग टिम सीफर्ट करेंगे। सीफर्ट काफी नीचे बल्लेबाजी करने आते हैं। ऐसे में आप पंत को अपनी टीम में रख सकते हैं। पंत को भारतीय हालातों का फायदा मिलेगा और मौका मिलने पर वो बड़ा स्कोर बना सकते हैं।
बल्लेबाज
आप अपनी टीम में चार बल्लेबाजों को शामिल कर सकते हैं। न्यूजीलैंड की टीम में मार्टिन गुप्टिल और मार्क चैपमैन फॉर्म में हैं। इनमें से किसी एक को टीम में रखना फायदेमंद होगा। वहीं भारत के रोहित शर्मा, केएल राहुल और सूर्यकुमार यादव पर भरोसा जता सकते हैं। ये सभी बल्लेबाज शुरुआत में बल्लेबाजी करने आते हैं और सपाट पिच में बड़ी पारी खेलने का माद्दा रखते हैं।
ऑलराउंडर्स
न्यूजीलैंड की टीम में ऑलराउंडर्स की भरमार है। वहीं, भारत के पास अक्षर पटेल और वेंकटेश अय्यर के रूप में दो ऑलराउंडर हैं। इस वजह से आप दो ऑलराउंडर अपनी टीम में रख सकते हैं। न्यूजीलैंड के जेम्स नीशम पिछला मैच नहीं खेले थे। हालांकि, उनका इस मैच में वापसी के पूरे आसार हैं। उन्होंने टी-20 विश्व कप में गेंद और बल्ले दोनों के साथ अच्छा खेल दिखाया है। आप नीशम को अपनी टीम में ले सकते हैं। इसके साथ ही भारत के ऑलराउंडर वेंकटेश अय्यर का यह मैच खेलना तय है। आप उन्हें भी अपनी टीम में रख सकते हैं।
गेंदबाज
रांची की पिच तेज गेंदबाजों की मददगार होती है। पहली पारी में गेंदबाजों को स्विंग मिलता है। ऐसे में अनुवभी गेंदबाजों को टीम में रखना फायदेमंद रहेगा। इसलिए आप अपनी टीम में भुवनेश्वर कुमार, रविचंद्रन अश्विन, ट्रेंट बोल्ट और ईश सोढ़ी को अपनी टीम में रख सकते हैं। सोढ़ी और सैंटनर में से किसी एक को चुना जा सकता है।
कप्तान और उपकप्तान
दोनों टीमों के किसी ओपनिंग बल्लेबाज को कप्तान या उप कप्तान बनाना फायदेमंद हो सकता है। आप आप रोहित, केएल राहुल, सूर्यकुमार यादव, ट्रेंट बोल्ट और वेंकटेश अय्यर में से अपना कप्तान और उपकप्तान चुन सकते हैं।
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-XI
भारत : रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत, वेंकटेश अय्यर, अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, भुवनेश्वर कुमार, दीपक चाहर, मोहम्मद सिराज।
न्यूजीलैंड: टिम साउदी (कप्तान), मार्टिन गुप्टिल, डेरिल मिचेल, टिम सीफर्ट, मार्क चैपमैन, ग्लेन फिलिप्स, जेम्स नीशम, मिशेल सैंटनर, लॉकी फर्ग्यूसन, ईश सोढ़ी, ट्रेंट बोल्ट।
फैंटेसी-11 के लिए टीम
विकेटकीपर: ऋषभ पंत
बल्लेबाज: केएल राहुल, मार्टिन गुप्टिल/मार्क चैपमैन, सूर्यकुमार यादव, रोहित शर्मा
ऑलराउंडर: वेंकटेश अय्यर, जेम्स नीशम
गेंदबाज: भुवनेश्वर कुमार, रविचंद्रन अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, ईश सोढ़ी।