फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेमीफाइनल में कीवियों को चारों खाने चित करने उतरेगा भारत, कब-कहां-कैसे देखें LIVE स्ट्रीमिंग  

Tue, 09 Jul 2019 06:53 AM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
भारत बनाम न्यूजीलैंड - फोटो : FILE
विज्ञापन

वर्ल्ड कप के इतिहास में पहली बार भारत और न्यूजीलैंड की टीमें सेमीफाइनल में आमने-सामने हैं। जी हां, दोनों टीमों के बीच वर्ल्ड कप 2019 का पहला सेमीफाइनल मुकाबला मंगलवार को मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान पर खेला जाएगा। मौजूदा टूर्नामेंट में टीम इंडिया अपने शानदार फॉर्म में है। 15 अंकों के साथ वह अंकतालिका में सबसे टॉप पर है। वहीं, न्यूजीलैंड की टीम 11 अंकों के साथ चौथए पायदान पर मौजूद है। ऐसे में नौ जुलाई को दोनों टीमों के बीच होने वाला कांटे की टक्कर का होना वाला है। आइए जानते हैं कब, कहा और कैसे देखें लाइव स्ट्रीमिंग?

विज्ञापन


 

मैच कब खेला जाएगा?

भारत और न्यूजीलैंड के बीच विश्व कप का आठवां मैच नौ जुलाई (मंगलवार) को खेला जाएगा।
 

मैच कहां खेला जाएगा?

यह मुकाबला मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान पर खेला जाएगा।
 

मैच कितने बजे शुरू होगा?

मैच का लाइव प्रसारण भारतीय समयानुसार दोपहर 3:00 बजे से होगा। टॉस 2:30 बजे होगा।
 

किस टीवी चैनल पर देख सकेंगे?

आप स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के सभी चैनल्स पर देख सकते हैं। हिंदी कमेंट्री के लिए मैच स्टार स्पोर्ट्स हिंदी पर देखा जा सकता है।
 
विज्ञापन

मैच की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें?

मैच की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग आप Hotstar पर देख सकते हैं। इसके अलावा मैच के दौरान पल-पल की अपडेट्स और रिकॉर्ड्स के साथ सारी अहम जानकारियां https://www.amarujala.com/cricket/cricket-news पर पढ़ने को मिलेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें