वर्ल्ड कप के इतिहास में पहली बार भारत और न्यूजीलैंड की टीमें सेमीफाइनल में आमने-सामने हैं। जी हां, दोनों टीमों के बीच वर्ल्ड कप 2019 का पहला सेमीफाइनल मुकाबला मंगलवार को मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान पर खेला जाएगा। मौजूदा टूर्नामेंट में टीम इंडिया अपने शानदार फॉर्म में है। 15 अंकों के साथ वह अंकतालिका में सबसे टॉप पर है। वहीं, न्यूजीलैंड की टीम 11 अंकों के साथ चौथए पायदान पर मौजूद है। ऐसे में नौ जुलाई को दोनों टीमों के बीच होने वाला कांटे की टक्कर का होना वाला है। आइए जानते हैं कब, कहा और कैसे देखें लाइव स्ट्रीमिंग?