फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs HKG T20: भारत ने हॉन्गकॉन्ग को 40 रन से हराया, सुपर-4 में बनाई जगह, सूर्यकुमार-कोहली रहे जीत के हीरो

Wed, 31 Aug 2022 11:23 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई

खास बातें

India vs Hong Kong (IND vs HKG) T20 Asia Cup 2022: हॉन्ग कॉन्ग ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। भारतीय टीम में एक बदलाव किया गया था। हार्दिक पांड्या को आराम दिया गया। उनकी जगह ऋषभ पंत खेल रहे थे। भारत ने हॉन्गकॉन्ग के सामने 193 रन का लक्ष्य रखा था। जवाब में हॉन्गकॉन्ग की टीम 20 ओवर में पांच विकेट गंवाकर 152 रन बना सकी।
विज्ञापन
भारतीय टीम - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

लाइव अपडेट

10:52 PM, 31-Aug-2022

भारत ने हॉन्गकॉन्ग को हराया

भारत ने हॉन्गकॉन्ग को 40 रन से हरा दिया है। इस जीत के साथ भारत ने सुपर-4 में जगह बना ली है। भारत अपने ग्रुप यानी ग्रुप-ए में शीर्ष पर रहा। पिछले मैच में भारतीय टीम ने पाकिस्तान को हराया था। अब दो सितंबर को पाकिस्तान और हॉन्गकॉन्ग के बीच नॉकआउट मैच खेला जाएगा। दोनों में से जीतने वाली टीम सुपर-4 में जगह बनाएगी। 

भारत की ओर से सूर्यकुमार यादव और विराट कोहली जीत के हीरो रहे। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 42 गेंदों में 98 रन की नाबाद साझेदारी निभाई। सूर्यकुमार ने तूफानी पारी खेली। उन्होंने 26 गेंदों में 68 रन की नाबाद पारी खेली। अपनी पारी में उन्होंने छह चौके और छह छक्के लगाए। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 261.54 का रहा।

आखिरी यानी 20वें ओवर में सूर्यकुमार ने चार छक्के लगाए। 20वें ओवर में भारत ने सूर्या के चार छक्कों की मदद से 26 रन जोड़े। वहीं, कोहली ने 44 गेंदों में एक चौका और तीन छक्के की मदद से 59 रन की नाबाद पारी खेली। कोहली का यह टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर का 31वां अर्धशतक रहा। हॉन्गकॉन्ग की ओर से आयुष शुक्ला और मोहम्मद गजानफर ने एक-एक विकेट लिया।

वहीं, हॉन्गकॉन्ग की ओर से बाबर हयात ने सबसे ज्यादा रन बनाए। उन्होंने 35 गेंदों में 41 रन की पारी खेली। अपनी पारी में उन्होंने तीन चौके और दो छक्के लगाए। भारत की ओर से भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, रवींद्र जडेजा और आवेश खान को एक-एक विकेट मिला।

10:46 PM, 31-Aug-2022

IND vs HKG Live: हॉन्गकॉन्ग को छठा झटका

18वें ओवर में 116 रन के स्कोर पर हॉन्गकॉन्ग को पांचवां झटका लगा। भुवनेश्वर ने किनचित शाह को सब्सटिट्यूट फील्डर रवि बिश्नोई के हाथों कैच कराया। किनचित 28 गेंदों पर 30 रन बनाकर आउट हुए। फिलहाल जीशान अली और स्कॉट मैकेकनी क्रीज पर हैं। 18वें ओवर के बाद हॉन्गकॉन्ग का स्कोर पांच विकेट पर 119 रन है। हॉन्गकॉन्ग को 12 गेंदों में 74 रन की जरूरत है। 

इससे पहले विराट कोहली ने 17वें ओवर में गेंदबाजी की और छह रन दिए। वह आगे भारत के छठे बॉलिंग ऑप्शन हो सकते हैं।

10:32 PM, 31-Aug-2022

IND vs HKG Live: हॉन्गकॉन्ग को चौथा झटका

15वें ओवर में 105 के स्कोर पर हॉन्गकॉन्ग को चौथा झटका लगा। आवेश खान ने एजाज खान को क्लीन बोल्ड किया। एजाज 13 गेंदों में 14 रन बना सके। 15 ओवर के बाद हॉन्गकॉन्ग का स्कोर चार विकेट पर 106 रन है। फिलहाल किनचित शाह 22 गेंदों में 26 रन और जीशान अली एक रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। हॉन्गकॉन्ग को 30 गेंदों में 87 रन की जरूरत है।

विज्ञापन
10:26 PM, 31-Aug-2022

IND vs HKG Live: हॉन्गकॉन्ग को 95 रन की जरूरत

14 ओवर के बाद हॉन्गकॉन्ग ने तीन विकेट गंवाकर 98 रन बना लिए हैं। फिलहाल किनचित शाह 25 रन और एजाज खान आठ रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। टीम को 36 गेंदों में 95 रन की जरूरत है। भारत की ओर से अर्शदीप सिंह और रवींद्र जडेजा ने एक-एक विकेट लिए हैं।

10:11 PM, 31-Aug-2022

IND vs HKG Live: भारत को मिली तीसरी सफलता

भारत को तीसरी सफलता रवींद्र जडेजा ने दिलाई। उन्होंने 12वें ओवर की पहली गेंद पर बाबर हयात को आउट किया। बाबर ने 35 गेंद पर 41 रन बनाए। अपनी पारी में उन्होंने तीन चौके और दो छक्के लगाए। बाबर का कैच आवेश खान ने लिया। हॉन्गकॉन्ग ने 12 ओवर में तीन विकेट पर 78 रन बना लिए हैं।

विज्ञापन
10:05 PM, 31-Aug-2022

IND vs HKG Live: 10 ओवर के बाद हॉन्गकॉन्ग 65/2

10 ओवर के बाद हॉन्गकॉन्ग ने दो विकेट गंवाकर 65 रन बना लिए हैं। हॉन्गकॉन्ग को फिलहाल 60 गेंदों में 128 रन की जरूरत है। फिलहाल बाबर हयात 31 गेंदों में 37 रन और किनचित शाह चार रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। यासिम मुर्तजा को अर्शदीप ने पवेलियन भेजा। वहीं, कप्तान निजाकत खान को जडेजा ने फ्री-हिट पर रन आउट किया।

09:51 PM, 31-Aug-2022

IND vs HKG Live: जडेजा के डायरेक्ट थ्रो पर निजाकत ढेर

हॉन्गकॉन्ग को छठे ओवर में दूसरा झटका लगा। अर्शदीप के ओवर की आखिरी गेंद नो बॉल थी। इस पर हॉन्कॉन्ग को फ्री-हिट मिला। स्ट्राइक पर हॉन्गकॉन्ग के कप्तान निजाकत खान थे। उन्होंने बैकवर्ड प्वाइंट की तरफ शॉट खेला, जहां रवींद्र जडेजा खड़े थे। निजाकत जैसे ही रन लेने के लिए बाहर निकले, जडेजा ने डायरेक्ट हिट पर निजाकत को रन आउट किया। इस तरह हॉन्गकॉन्ग के कप्तान को विकेट गंवाना पड़ा। निजाकत 12 गेंदों में 10 रन बना सके। छह ओवर के बाद हॉन्गकॉन्ग का स्कोर दो विकेट पर 51 रन है। फिलहाल किनचित शाह और बाबर हयात क्रीज पर हैं।

09:42 PM, 31-Aug-2022

IND vs HKG Live: पांच ओवर के बाद हॉन्गकॉन्ग 34/1

पांच ओवर के बाद हॉन्गकॉन्ग ने एक विकेट गंवाकर 34 रन बना लिए हैं। फिलहाल निजाकत खान पांच रन और बाबर हयात 19 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। अर्शदीप सिंह ने हॉन्गकॉन्ग को पहला झटका दिया। उन्होंने यासिम मुर्तजा को आवेश खान के हाथों कैच कराया।

09:31 PM, 31-Aug-2022

IND vs HKG Live: हॉन्गकॉन्ग को पहला झटका

दूसरे ओवर में 12 के स्कोर पर हॉन्गकॉन्ग को पहला झटका लगा। अर्शदीप सिंह ने शॉर्ट बॉल पर यासिम मुर्तजा को फाइन लेग पर आवेश के हाथों कैच कराया। यासिम नौ गेंदों में नौ रन बना सके। फिलहाल कप्तान निजाकत खान और बाबर हयात क्रीज पर हैं।

09:28 PM, 31-Aug-2022

IND vs HKG Live: हॉन्गकॉन्ग के बल्लेबाज मैदान में

हॉन्गकॉन्ग के सलामी बल्लेबाज निजाकत खान और यासिम मुर्तजा क्रीज पर हैं। पहले ओवर में भुवनेश्वर कुमार ने गेंदबाजी की। एक ओवर के बाद हॉन्गकॉन्ग का स्कोर बिना कोई विकेट गंवाए चार रन है।

09:12 PM, 31-Aug-2022

IND vs HKG Live: भारत ने हॉन्गकॉन्ग को दिया 193 रन का लक्ष्य

भारत ने हॉन्गकॉन्ग के सामने 193 रन का लक्ष्य रखा है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में दो विकेट पर 192 रन बनाए। सूर्यकुमार यादव ने तूफानी पारी खेली। वह 26 गेंदों में 68 रन की नाबाद पारी खेली। अपनी पारी में उन्होंने छह चौके और छह छक्के लगाए। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 261.54 का रहा। आखिरी यानी 20वें ओवर में सूर्यकुमार ने चार छक्के लगाए। 20वें ओवर में भारत ने सूर्या के चार छक्कों की मदद से 26 रन जोड़े। आखिरी पांच ओवर में भारत ने बिना कोई विकेट गंवाए 78 रन बनाए। 


कोहली और सूर्यकुमार

सूर्यकुमार ने 22 गेंदों में ही टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर का छठा अर्धशतक लगाया। इसके अलावा विराट कोहली ने उनका अच्छा साथ निभाया। कोहली ने 44 गेंदों में एक चौका और तीन छक्के की मदद से 59 रन की नाबाद पारी खेली। कोहली का यह टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर का 31वां अर्धशतक रहा। दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 42 गेंदों में 98 रन की नाबाद साझेदारी हुई। इन दोनों के अलावा भारत के बाकी बल्लेबाज फ्लॉप रहे। कप्तान रोहित शर्मा 13 गेंदों में 21 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, केएल राहुल 39 गेंदों में 36 रन बनाकर पवेलियन लौटे। हॉन्गकॉन्ग की ओर से आयुष शुक्ला और मोहम्मद गजानफर ने एक-एक विकेट लिया।


सूर्यकुमार यादव

09:08 PM, 31-Aug-2022

IND vs HKG Live: सूर्यकुमार और कोहली का अर्धशतक

विराट कोहली ने 40 गेंदों पर टी-20 अंतरराष्ट्रीय का 31वां अर्धशतक जड़ा। इसके बाद सूर्यकुमार यादव ने भी तूफानी पारी खेली। सूर्या ने 22 गेंदों में टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर का छठा अर्धशतक लगाया। सूर्यकुमार ने छक्का लगाकर अर्धशतक पूरा किया।

09:01 PM, 31-Aug-2022

IND vs HKG Live: कोहली का अर्धशतक

विराट कोहली ने 40 गेंदों पर टी-20 अंतरराष्ट्रीय का 31वां अर्धशतक जड़ा। यह इस साल एशिया कप में किसी भी बल्लेबाजी द्वारा पहला अर्धशतक है। 19 ओवर के बाद भारत ने दो विकेट गंवाकर 166 रन बना लिए हैं। फिलहाल कोहली 43 गेंदों में 59 रन और सूर्यकुमार यादव 20 गेंदों में 42 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।

09:00 PM, 31-Aug-2022

IND vs HKG Live: कोहली अर्धशतक के करीब

18 ओवर के बाद भारत ने दो विकेट गंवाकर 153 रन बना लिए हैं। कोहली अर्धशतक के करीब हैं, जबकि सूर्यकुमार बल्ले से कहर बरपा रहे हैं। फिलहाल सूर्यकुमार यादव 19 गेंदों में 41 रन और विराट कोहली 39 गेंदों में 48 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। केएल राहुल 39 गेंदों में 36 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, रोहित शर्मा 13 गेंदों में 21 रन बनाकर आउट हुए।

08:47 PM, 31-Aug-2022

IND vs HKG Live: 16 ओवर के बाद भारत 134/2

16 ओवर के बाद भारत ने दो विकेट गंवाकर 134 रन बना लिए हैं। फिलहाल सूर्यकुमार यादव 10 गेंदों में 26 रन और विराट कोहली 36 गेंदों में 46 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। केएल राहुल 39 गेंदों में 36 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, रोहित शर्मा 13 गेंदों में 21 रन बनाकर आउट हुए।

08:43 PM, 31-Aug-2022

IND vs HKG Live: कोहली और सूर्यकुमार क्रीज पर

15 ओवर के बाद भारत ने दो विकेट गंवाकर 114 रन बना लिए हैं। फिलहाल सूर्यकुमार यादव सात गेंदों में 15 रन और विराट कोहली 33 गेंदों में 38 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। केएल राहुल 39 गेंदों में 36 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, रोहित शर्मा 13 गेंदों में 21 रन बनाकर आउट हुए।
 

08:31 PM, 31-Aug-2022

IND vs HKG Live: केएल राहुल आउट

केएल राहुल खराब बल्लेबाजी के बाद अपना विकेट गंवा बैठे हैं। राहुल 39 गेंदों में 36 रन बनाकर आउट हुए। उनकी बल्लेबाजी से ऐसा लग रहा था कि वह टेस्ट फॉर्मेट में बल्लेबाजी कर रहे हैं। राहुल को मोहम्मद गजानफर ने विकेटकीपर स्कॉट मैकेकनी के हाथों कैच कराया। 13 ओवर के बाद भारत का स्कोर दो विकेट पर 94 रन है। फिलहाल विराट कोहली 28 गेंदों में 33 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। उनका साथ निभाने सूर्यकुमार यादव आए हैं। 

08:30 PM, 31-Aug-2022

IND vs HKG Live: कोहली और राहुल क्रीज पर

12 ओवर के बाद भारत ने एक विकेट गंवाकर 85 रन बना लिए हैं। फिलहाल विराट कोहली 24 गेंदों में 25 रन और केएल राहुल 37 गेंदों में 35 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। दोनों की तरफ से धीमी बल्लेबाजी देखने को मिली है। 

08:18 PM, 31-Aug-2022

IND vs HKG Live: भारत की धीमी बल्लेबाजी

10 ओवर के बाद भारत ने एक विकेट गंवाकर 70 रन बना लिए हैं। फिलहाल केएल राहुल 31 गेंदों में 30 रन और विराट कोहली 18 गेंदों में 15 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। दोनों काफी धीमी बल्लेबाजी कर रहे हैं। कोहली और राहुल के बीच दूसरे विकेट के लिए 31 गेंदों में 32 रन की साझेदारी हो चुकी है। कप्तान रोहित शर्मा 13 गेंदों में 21 रन बनाकर आउट हुए।

08:12 PM, 31-Aug-2022

IND vs HKG Live: विराट कोहली और राहुल क्रीज पर

आठ ओवर के बाद भारत ने एक विकेट गंवाकर 57 रन बना लिए हैं। फिलहाल विराट कोहली 12 गेंदों में 11 रन और केएल राहुल 25 गेंदों में 21 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। रोहित शर्मा 13 गेंदों में 21 रन बनाकर आउट हुए।

08:04 PM, 31-Aug-2022

IND vs HKG Live: पावरप्ले में भारत की ओर से खराब बल्लेबाजी

पावरप्ले यानी शुरुआती छह ओवर में भारत की ओर से बेहद खराब बल्लेबाजी देखने को मिली है। छह ओवर में टीम इंडिया ने सिर्फ 44 रन बनाए हैं। रोहित शर्मा 13 गेंदों में 21 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, केएल राहुल बेहद धीमी बल्लेबाजी कर रहे हैं। वह 20 गेंदों में 16 रन बनाकर बैटिंग कर रहे हैं। वहीं, विराट कोहली पांच गेंदों में चार बनाकर क्रीज पर हैं। 

07:57 PM, 31-Aug-2022

IND vs HKG Live: कप्तान रोहित शर्मा आउट

पांचवें ओवर में भारत को पहला झटका लगा। कप्तान रोहित शर्मा 13 गेंदों में 21 रन बनाकर आउट हुए। रोहित को आयुष शुक्ला ने एजाज खान के हाथों कैच कराया। पांच ओवर के बाद भारत का स्कोर एक विकेट पर 39 रन है। केएल राहुल 18 गेंदों में 14 रन और विराट कोहली एक रन बनाकर क्रीज पर हैं।

07:49 PM, 31-Aug-2022

IND vs HKG Live: तीसरे ओवर में पड़े 22 रन

तीन ओवर के बाद भारत ने बिना कोई विकेट गंवाए 28 रन बना लिए हैं। फिलहाल कप्तान रोहित शर्मा 14 रन और केएल राहुल 11 रन बनाकर क्रीज पर हैं। तीसरे ओवर में हारून अर्शद गेंदबाजी के लिए आए और इस ओवर में 22 रन बने। 

07:30 PM, 31-Aug-2022

IND vs HKG Live: भारतीय ओपनर्स मैदान में

भारतीय ओपनर्स केएल राहुल और रोहित शर्मा मैदान पर हैं। राहुल पर बड़ी जिम्मेदारी होगी। पाकिस्तान के खिलाफ पिछले मैच में राहुल फेल रहे थे। वह बिना खाता खोले पवेलियन लौटे थे। ऐसे में इस मैच में वह बड़ा स्कोर करना चाहेंगे। एक ओवर के बाद भारत का स्कोर बिना कोई विकेट गंवाए पांच रन है। फिलहाल रोहित और राहुल दो-दो रन बनाकर क्रीज पर हैं।

07:05 PM, 31-Aug-2022

IND vs HKG Live: दोनों टीमें इस प्रकार हैं

भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), दिनेश कार्तिक, रवींद्र जडेजा, आवेश खान, भुवनेश्वर कुमार, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह।

हॉन्ग कॉन्ग: निजाकत खान (कप्तान), यासिम मुर्तजा, बाबर हयात, किनचित शाह, एजाज खान, स्कॉट मैककेनी (विकेटकीपर), जीशान अली, हारून अरशद, एहसान खान, आयुष शुक्ला, मोहम्मद गजानफर।

06:58 PM, 31-Aug-2022

IND vs HKG Live: हॉन्ग कॉन्ग ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी

हॉन्ग कॉन्ग ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने प्लेइंग-11 में एक बदलाव किया है। हार्दिक पांड्या को आराम दिया गया है। उनकी जगह विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को मौका दिया गया है। वहीं, हॉन्ग कॉन्ग के कप्तान निजाकत खान ने प्लेइंग-11 में कोई बदलाव नहीं किया है।

05:18 PM, 31-Aug-2022

IND vs HKG Live: क्वालीफायर राउंड में अजेय रहा था हॉन्ग कॉन्ग

एशिया कप के क्वालीफायर राउंड में हॉन्ग कॉन्ग की टीम अजेय रही थी। हॉन्ग कॉन्ग ने यूएई, कुवैत और सिंगापुर को हराया था। इस टीम के खिलाड़ी लय में हैं और भारत को चुनौती दे सकते हैं। वहीं, टीम इंडिया की कोशिश बड़े अंतर से यह मुकाबला जीतकर सुपर चार में पहुंचने की होगी।

02:00 PM, 31-Aug-2022

IND vs HKG Live: हॉन्ग कॉन्ग के कप्तान बोले- भारत के खिलाफ खेलना बड़ी प्रेरणा

एशिया कप में हॉन्ग कॉन्ग की टीम का पहला मैच भारत के खिलाफ है। इस मैच से पहले टीम के कप्तान निजाकत खान ने कहा है कि भारत और पाकिस्तान के खिलाफ खेलना उनकी टीम के लिए बड़ी प्रेरणा है।

12:07 PM, 31-Aug-2022

IND vs HKG Live: हॉन्ग कॉन्ग को हल्के में नहीं ले रहा भारत

बीसीसीआई ने मैच से पहले एक वीडियो जारी किया है। इस वीडियो में भारतीय खिलाड़ी जमकर अभ्यास करते दिख रहे हैं। विराट कोहली से लेकर दिनेश कार्तिक और ऋषभ पंत तक सभी खिलाड़ी जमकर अभ्यास कर रहे हैं। वहीं, भुवनेश्वर जैसे खिलाड़ी फील्डिंग का भी अभ्यास कर रहे हैं। यह वीडियो देखकर साफ पता चल रहा है कि भारतीय टीम हॉन्ग कॉन्ग को हल्के में नहीं ले रही है। 
 

10:32 AM, 31-Aug-2022

IND vs HKG Live: चार साल पहले हॉन्ग कॉन्ग ने दी थी कड़ी टक्कर

हॉन्ग कॉन्ग की टीम भारत और पाकिस्तान के क्रिकेटरों को मिलाकर बनी है, लेकिन चार साल पहले उसने एशिया कप में खेले गए वनडे में भारत को कड़ी टक्कर दी थी। हालांकि दोनों टीमों के बीच यह पहला टी-20 मुकाबला होगा। भारत ने हॉन्गकॉन्ग के खिलाफ अब तक दो वनडे खेले हैं और दोनों ही जीते हैं।

चार साल पहले खेले गए वनडे में भारत ने दुबई में ही हॉन्ग कॉन्ग पर 26 रन से जीत हासिल की थी। वर्तमान में टीम के कप्तान निजाकत खान ने एंशी राठ के साथ पहले विकेट केलिए 174 रन की साझेदारी निभाई थी। निजाकत ने तब 92 रन की पारी खेली थी। वर्तमान टीम में शामिल किंचित शाह ने तब 39 रन देकर तीन विकेट लिए थे।

08:27 AM, 31-Aug-2022

IND vs HKG T20: भारत ने हॉन्गकॉन्ग को 40 रन से हराया, सुपर-4 में बनाई जगह, सूर्यकुमार-कोहली रहे जीत के हीरो

नमस्कार, अमर उलाजा के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। एशिया कप में टीम इंडिया का दूसरा मुकाबला हॉन्ग कॉन्ग के साथ है। पहले मैच में भारत ने पाकिस्तान को हराया था। यह मैच जीतकर भारतीय टीम सुपर चार में पहुंचने वाली दूसरी टीम बन जाएगी। भारत की तुलना में हॉन्ग कॉन्ग की टीम काफी कमजोर है। ऐसे में भारत के लिए यह मुकाबला मुश्किल नहीं होगा। सुपर चार में पहुंचने के लिए भारत को यह मैच जीतना जरूरी है। 

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें