हरमनप्रीत की गैरमौजूदगी में सीनियर खिलाड़ी और वन-डे टीम की कप्तान मिताली राज को तीन मैचों की इस सीरीज में अहम भूमिका निभानी होगी। न्यूजीलैंड दौरे पर पहली दो टी-20 में मिताली को टीम में जगह नहीं दी गई थी और तीसरे टी-20 में 24 रन की उनकी नाबाद पारी भी टीम को जीत नहीं दिला सकी।
टीम में वापसी कर रही वेदा कृष्णामूति के प्रदर्शन पर भी निगाहें लगी होंगी जिन्हें 2018 टी-20 विश्व कप में खराब प्रदर्शन के बाद बाहर कर दिया गया था। प्रिया पूनिया और डी हेमलता की जगह टीम में शामिल हुई हरलीन देओल और भारती फुलमाली भी खुद को साबित करना चाहेंगी।
मानसी जोशी की जगह बायें हाथ की गेंदबाज कोमल जनजाद अंतरराष्ट्रीय पदार्पण कर सकती है। तेज गेंदबाजी की अगुवाई शिखा पांडे करेंगी। टीम में पांच विशेषज्ञ स्पिनरों को जगह मिली है।
indian women cricket team
भारतीय महिला टीम:
स्मृति मंधाना (कप्तान), मिताली राज, जेमिमा रोड्रिग्स, दीप्ति शर्मा, तानिया भाटिया, भारती फुलमाली, अनुजा पाटिल, शिखा पांडे, कोमल जांजड़, अरूंधति रेड्डी, पूनम यादव, एकता बिष्ट, राधा यादव, वेदा कृष्णमूर्ति, हरलीन देओल।
इंग्लैंड महिला टीम:
हीथर नाइट (कप्तान), टैमी ब्यूमोंट, कैथरीन ब्रंट, केट क्रास, सोफिया डंकले, फ्रेया डेविस, जार्जिया एल्विस, एमी जोन्स, लौरा मार्श, नताली स्किवर, आन्या श्रबसोल, लिंसे स्मिथ, लारेन विनफील्ड, डैनी वाट और एलेक्स हार्टले।
समय: मैच सुबह 11 बजे शुरू होगा।