टीम इंडिया ने इंग्लैंड को आठ विकेट के अंतर से मात देकर मोहाली टेस्ट जीत लिया है। इसके साथ ही टीम इंडिया को पांच मैचों की सीरीज में 2-0 की अपराजेय बढ़त हासिल कर ली है। भारत ने 23 साल बाद इंग्लैंड को लगातार दो टेस्ट मैचों में मात दी है। इससे पहले विशाखापट्टनम टेस्ट में भारत ने इंग्लैंड को मात दी थी। रविंद्र जडेजा को उनके बेहतरीन ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।
मंगलवार को इंग्लैंड ने तीसरे दिन के स्कोर 4 विकेट पर 78 रन से आगे अपनी पारी की शुरुआत की। इंग्लैंड को दिन के पहले ही ओवर में गेरेथ बैटी आउट होकर पवेलियन लौट गए। इसके बाद बटलर भी 18 रन बनाकर जयंत की देंद पर पवेलियन लौट गए। इंग्लैंड को मैच में बचाए रखने की आस जो रूट पर थी। वह 78 रन बनाकर लय में भी नजर आ रहे थे। लेकिन जडेजा की गेंद पर रहाणे ने शानदार तरीके से लपक लिया। इसके बाद करियर का तीसरा टेस्ट खेल रहे हसीब हमीद अंगूठे में फ्रैक्चर के बावजूद मैदान में उतरे और बेहतरीन बल्लेबाजी का मुजाहिरा पेश किया। उन्होंने 170 गेंदों का सामना किया और इंग्लैंड को 236 रनों के पार पहुंचाया। उनका साथ कुछ देर तक क्रिस वोक्स ने दिया लेकिन शमी की एक गेंद उनके हेलमेट पर लगी। इसके बाद उनका ध्यान भंग हो गया और वह शमी की गेंद पर पवेलियन लौट गए। इसी ओवर में शमी ने आदिल रशीद खाता खोले बगैर शमी का शिकार बने। एंडरसन भी कुछ देर तक हमीद का साथ दिया और 10वें विकेट के लिए 41रन की साझेदारी की। लेकिन जडेजा के बेहतरीन थ्रो पर रन आउट हो गए। हमीद 59 रन बनाकर नाबाद रहे।
जीत के लिए 103 रनों का पीछा करने उतरी टीम इंडिया की शुरुआत भी अच्छी नहीं रही। पारी के दूसरे ओवर में विजय खाता खोले बगैर पवेलियन लौट गए। वह एंडरसन की गेंद पर स्लिप पर खड़े जो रूट को कैच दे बैठे। इसके बाद पुजारा और 8 साल बाद टीम में वापसी करने वाले पार्थिव पटेल ने तेजी से बल्लेबाजी करते हुए 17 ओवर में 88 रन तक पहुंचा दिया। लेकिन पुजारा संयम नहीं रख सके और इसके इंग्लैंड का दूसरा शिकार बने। 25 रन बनाकर पुजारा राशिद की गेंद पर रूट को कैच दे बैठे। इसके बाद जीत की औपचारिकता पार्थिव और कप्तान विराट कोहली ने पूरी कर दी और टीम इंडिया को 8 विकेट से जीत दिला दी।
इंग्लैंड के लिए जो रुट ने 78, हसीफ हमीद ने 56 और क्रिस वोक्स ने 30 रनों की पारी खेली। दूसरी पारी में अश्विन ने 3 और रविंद्र जडेजा, मोहम्मद शमी तथा जयंत यादव ने 2-2 विकेट लिए। इंग्लैंड ने 195 के स्कोर पर शमी के एक ही ओवर लगातार दो विकेट गंवाए। शमी ने पहले उम्दा बाउंसर पर क्रिस वोक्स और फिर आदिल राशीद का विकेट झटका। अंत में जडेजा और अश्विन ने हमीद को रनआउट कर पारी समेटी।
इससे पहले भारत ने पहली पारी में 417 रन बनाकर 134 रनों की बढ़त हासिल की। भारत के लिए जडेजा ने 90, अश्विन ने 72 और जयंत यादव ने 55 रनों की पारी खेली। यह पहली बार हुआ कि भारत के लिए नंबर 7,8 और 9 के बल्लेाबाज ने एक ही पारी से 50 से अधिक का स्कोर खड़ा किया हो। इंग्लैंड के लिए बेन स्टोक्स ने 5 और आदिल राशिद ने 4 विकेट लिए।
अंतिम स्कोर
इंग्लैंड पहली पारी 282/10
भारत पहली पारी 417/10
इंग्लैंड दूसरी पारी 236/10
भारत दसरी पारी 104/2 ...
भारत 8 विकेट से जीता