फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्लेइंग XI: ऋषभ पंत टीम से बाहर, आज भारत के लिए दो सगे भाई दिखा रहे दम, इनका डेब्यू

Tue, 23 Mar 2021 01:55 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
- फोटो : social Media
भारत और इंग्लैंड के बीच आज से तीन एकदिवसीय मैच की सीरीज का आगाज हो चुका है। पहला मुकाबला पुणे में जारी है, जहां टॉस गंवाकर भारतीय टीम पहले बल्लेबाजी कर रही है। पुणे की पाटा पिच पर भारतीय कप्तान कोहली ने अपनी टीम में कई बदलाव किए। कई अहम खिलाड़ी बाहर हैं तो दो युवाओँ को डेब्यू का भी मौका मिला है।
विज्ञापन

2 of 8
रोहित शर्मा और शिखर धवन - फोटो : पीटीआई
ओपनर्स

लंबे वक्त टीम को शुरुआत देती आ रही रोहित-शिखर की जोड़ी ही ओपनिंग का जिम्मा संभाले हुए है। दरअसल, टी-20 सीरीज में ओपनिंग में कई बदलावों को देखते हुए वन-डे सीरीज के लिए भी इस भ्रम की स्थिति बनी थी, लेकिन मैच की पूर्व संध्या पर टीम के कप्तान विराट कोहली ने इसे दूर कर दिया था। विराट ने सीधे तौर पर कहा कि वन-डे सीरीज में रोहित शर्मा और शिखर धवन की अनुभवी जोड़ी ही पारी की शुरुआत करेगी।
विज्ञापन

3 of 8
विराट कोहली - फोटो : social media
मध्यक्रम:

विराट कोहली अपनी पसंदीदा जगह तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करेंगे। टी-20 में श्रेयस अय्यर की बल्लेबाजी क्रम में कई बार बदलाव किए गए, लेकिन उन्होंने लगातार रन बनाकर खुद को फिर से साबित किया। अब वन-डे सीरीज में ऐसा शायद ही देखने को मिले। टी-20 सीरीज में शानदार डेब्यू करने वाले सूर्यकुमार यादव को वन-डे पदार्पण के लिए अभी और इंतजार करना होगा।

4 of 8
केएल राहुल - फोटो : ट्विटर
विकेटकीपर:

पिछले कुछ समय से जबरदस्त फॉर्म में चल रहे ऋषभ पंत को पहले मैच में आराम दिया गया है। केएल राहुल उनकी जगह बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज प्लेइंग इलेवन का हिस्सा है। अगर राहुल विकेटकीपिंग करना नहीं जानता तो इस टीम में उनकी जगह भी नहीं बनती।
विज्ञापन

5 of 8
क्रुणाल पांड्या और हार्दिक पांड्या - फोटो : अमर उजाला
ऑलराउंडर: 

हार्दिक पांड्या ने टी-20 श्रृंखला में बल्लेबाजी के साथ-साथ गेंदबाजी भी की। उन्होंने लंबे समय बाद गेंदबाजी की और अच्छी लय में भी नजर आए। ऐसे में तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर के तौर पर उनका खेलना तय है। क्रुणाल पांड्या को टीम में बतौर स्पिन ऑलराउंडर शामिल किया गया है। यानी पहले वन-डे में दो सगे भाई टीम इंडिया का हिस्सा हैं। हार्दिक पांड्या के बड़े भाई क्रुणाल ने विजय हजारे ट्रॉफी में बड़ौदा की कमान संभाली थी। लंबे अरसे से वह घरेलू क्रिकेट में अपनी ऑलराउंड क्षमता से सभी को प्रभावित करते आ रहे थे।
विज्ञापन

6 of 8
कुलदीप यादव - फोटो : ट्विटर
स्पिनर्स: युजवेंद्र चहल टी-20 श्रृंखला में काफी महंगे साबित हुए थे, ऐसे में चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव को पहले मैच में आजमाया गया है।
विज्ञापन

7 of 8
प्रसिद्ध कृष्णा - फोटो : ट्विटर
तेज गेंदबाज:

कर्नाटक के पेसर प्रसिद्ध कृष्णा आज डेब्यू करने वाले दूसरे खिलाड़ी हैं। घरेलू क्रिकेट में लगातार अच्छे प्रदर्शन का इनाम उन्हें मिला है। हाल ही में विजय हजारे ट्रॉफी में 14 विकेट लिए थे, इसके अलावा उन्होंने 48 लिस्ट ए मैच खेले है। आईपीएल में वह केकेआर के अहम गेंदबाज हैं। भुवनेश्वर कुमार टीम के प्रमुख स्ट्राइक बॉलर होंगे। चोट के बाद उन्होंने भी वापसी कर ली है। शार्दुल ठाकुर तेज गेंदबाजी के साथ-साथ लोअर बॉर्डर में बल्लेबाजी का भी विकल्प देंगे। 
विज्ञापन

टीम इंडिया में पांच बल्लेबाज, तीन ऑलराउंडर और तीन गेंदबाज

रोहित शर्मा, शिखर धवन, विराट कोहली (कप्तान), श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, प्रसिद्ध कृष्णा, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें