दो चौके और एक छक्के की मदद से 21 गेंद में 15 रन बना चुके हैं। 13.5 ओवर में कदमों के इस्तेमाल के साथ मिड ऑन के ऊपर से हवाई फायर।
रोरी बर्न्स अबतक अच्छे नजर आए हैं। 10वें ओवर में अश्विन को दो चौके लगाए। बर्न्स 22 रन बना चुके हैं तो लॉरेंस का खाता नहीं खुला है। इंग्लैंड का स्कोर 25/1
पारी की पहली ही बॉल पर रोरी बर्न्स ने इशांत शर्मा को चौका लगाया था।
इंग्लैंड को 482 का लक्ष्य, लेकिन टेस्ट में अबतक 418 से ज्यादा का पीछा नहीं हो सका
भारत का स्कोर नौ विकेट के नुकसान पर 276 रन हो चुका है। रवि अश्विन 141 गेंद में 103 रन तो मोहम्मद सिराज 18 गेंद में 9 रन बनाकर नाबाद हैं।
जैक लीच ने इशांत शर्मा को सात रन के निजी स्कोर पर लौटाया। यह पारी में उनका चौथा विकेट। नए और आखिरी बल्लेबाज मोहम्मद सिराज। बढ़त 436 रन
स्कोर 230/8 हो चुका है। रवि अश्विन ने पिछले ओवर में ही स्टुअर्ट ब्रॉड को जोरदार चौका मारा। अश्विन 76 रन पर खेल रहे हैं।
वैस तो 416 रन की बढ़त भारत को यह मैच जीता देगी, लेकिन टीम मैनेजटमेंट की निगाह शायद रविचंद्रन अश्विन के शतक पर होगी, जो 68 रन बनाकर नाबाद हैं।
149 गेंद में 62 रन की शानदार पारी खेलकर भारतीय कप्तान लौटे। 37 ओवर के बाद मोईन अली ने इंग्लैंड को यह सफलता दिलाई। पहली पारी में भी कप्तान कोहली मोईन का शिकार हुए थे। रिव्यू भी उन्हें नहीं बचा सका। 66 ओवर में भारत का स्कोर 202/7
एक ही मैच में अर्धशतक और पांच विकेट लेने का कारनामा अश्विन ने छठी बार किया, जो रिचर्ड हेडली से साथ संयुक्त रिकॉर्ड भी है।
इस तरह बढ़त भी 396 रन की हो गई। अभी कुलदीप यादव, इशांत शर्मा और मोहम्मद सिराज भी पवेलियन में अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं।
तीसरे दिन के दूसरे सेशन का पहला ओवर मोईन अली फेकेंगे। भारत को ऑलआउट करना उनका एकमात्र लक्ष्य होगा।
भारत की बढ़त 350 रन के पार हो चुकी है। कोहली और अश्विन के बीच 50 रन की साझेदारी भी हो चुकी है। मैच में अभी भी दो दिन और पूरे दो सेशन बाकी है। भले ही भारत के छह विकेट महज 156 रन पर गिर चुके हो, लेकिन हालत इंग्लैंड की खराब है। अगर टीम इंडिया अभी पारी घोषित कर दे तो इंग्लैंड अगले सेशन में ही मैच गंवा सकता है।
कप्तान विराट कोहली और रविचंद्रन अश्विन ने मिलकर मुश्किल में फंसी टीम इंडिया को उबारा। तीसरे दिन लंच तक दोनों के बीच में सातवें विकेट के लिए 50 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी हो चुकी है। वहीं भारत की बढ़त भी बढ़कर 351 रन हो गई है। विराट 38 और अश्विन 34 रन बनाकर क्रीज पर बने हुए हैं।
डैन लॉरेंस पहली बार गेंदबाजी पर लाए गए। उनकी पहली ही गेंद ने टर्न किया और विकेटकीपर के ग्लव्स में गई। उधर कप्तान जो रूट ने अश्विन के कैच आउट के लिए रिव्यू लिया जो बेकार गया।
अश्विन को बेन स्टोक्स ने 28 रन के स्कोर पर जीवनदान दिया। स्टुअर्ट ब्रॉड की गेंद पर अश्विन के बल्ले का बाहरी किनारा लगा और स्लिप में खड़े स्टोक्स के पास गया लेकिन इंग्लैंड के ऑलराउंडर गेंद को पकड़ने में नाकाम रहे।
कप्तान कोहली और रविचंद्रन अश्विन मिलकर टीम को उबारने की कोशिश में लगे हैं। इसमें अश्विन तेजी से रन बनाते हुए 27 गेंदों में 24 पर पहुंच गए हैं, वहीं विराट 68 गेंदों में 30 पर बल्लेबाजी कर रहे हैं। दोनों के बीच अब तक 32 रनों की साझेदारी हो चुकी है। भारत की बढ़त भी 320 से अधिक हो गई है।
भारत का स्कोर 40 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 121 रन हो चुका है। नए बल्लेबाज और स्थानीय खिलाड़ी रवि अश्विन 8 रन बनाकर खेल रहे हैं, ये सारे चौके से ही आए हैं।
28 ओवर में भारत का स्कोर चार विकेट के नुकसान पर 74 रन हो चुका है और इंग्लैंड पर बढ़त 269 रन। विराट कोहली 5 तो अजिंक्य रहाणे 2 रन बनाकर खेल रहे हैं।
भारत के लिए यह नाजुक वक्त है। दोनों बल्लेबाजों के बीच एक साझेदारी की सख्त जरूरत। पिच जिस तरह से खेल रह है, टीम इंडिया को सतर्क होकर खेलना चाहिए।
रोहित शर्मा और चेतेश्वर पुजारा मैदान पर आ चुके हैं। पहला ओवर स्पिनर मोईन अली लेकर आए हैं।
दो दिन के खेल के बाद इतना तो तय है कि मैच का नतीजा जरूर निकलेगा। या तो भारत जीतेगा या फिर इंग्लैंड इतिहास रचेगा।