फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs ENG: पृथ्वी और सूर्यकुमार को छोड़ लंदन पहुंची टीम इंडिया, 12 अगस्त से लॉर्ड्स में शुरू होगा दूसरा टेस्ट

Tue, 10 Aug 2021 01:24 PM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन

सार

विराट कोहली के नेतृत्व में भारतीय क्रिकेट टीम दूसरा टेस्ट मैच खेलने के लिए लंदन पहुंच गई है। भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा टेस्ट 12 अगस्त से ऐतिहासिक लॉर्ड्स के मैदान पर खेला जाएगा। वहीं सूर्यकुमार यादव और पृथ्वी शॉ नॉटिंघम में अपना एकांतवास पूरा कर रहे हैं। इसी वजह से यह दोनों क्रिकेटर टीम इंडिया के साथ लंदन नहीं जा पाए। 
विज्ञापन
पृथ्वी शॉ और सूर्यकुमार यादव - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंग्लैंड के लॉर्ड्स मैदान पर बृहस्पतिवार से खेले जाने वाले दूसरे टेस्ट मैच के लिए भारतीय टीम सोमवार को लंदन पहुंच गई। चोटिल खिलाड़ियों की जगह लेने वाले सूर्यकुमार यादव और पृथ्वी शॉ नॉटिंघम में ही अपना एकांतवास पूरा कर रहे हैं। यह दोनों तीन अगस्त को टीम से जुड़े थे। इनका एकांतवास 13 अगस्त को पूरा होगा। 

विज्ञापन


इसका यह मतलब हुआ कि ये दोनों 14 से अभ्यास शुरू कर सकेंगे और 25 अगस्त से लीड्स में खेले जाने वाले तीसरे टेस्ट में चयन के लिए उपलब्ध होंगे। दूसरे और तीसरे टेस्ट के बीच नौ दिन के अंतर से निश्चित रूप से दोनों को अभ्यास और मैच के लिए तैयार होने का पर्याप्त मौका मिलेगा। इससे टीम प्रबंधन के पास अंतिम 11 के चयन के लिए अधिक विकल्प होगा।

गांगुली रहेंगे मौजूद

बीसीसीआई के अध्यक्ष सौरव गांगुली के भी दूसरे टेस्ट के दौरान मौजूद रहने की खबर है। उनके मंगलवार को इंग्लैंड रवाना होने की उम्मीद है। ब्रिटेन की सरकार ने भारत से आने वाले लोगों को ‘लाल’ सूची से हटा कर ‘ऐंबर’ में डाल दिया है। ‘ऐंबर’ सूची का मतलब यह हुआ कि कोविड-19 टीके की सभी खुराकें ले चुके भारतीय यात्रियों के लिए अब ब्रिटेन पहुंचने पर 10 दिन तक होटल में एकांतवास में रहना अनिवार्य नहीं होगा। 
विज्ञापन


बीसीसीआई के सूत्र ने कहा कि किसी भी पदाधिकारी के लिए 10 दिनों तक एकांतवास पर रहना काफी मुश्किल था क्योंकि इससे उनका व्यस्त कार्यक्रम प्रभावित होता। यात्रा प्रोटोकॉल में खासतौर पर एकांतवास को लेकर ढील दी गई है, ऐसे में हमारे पदाधिकारी अगर चाहें तो अब वहां जा सकते हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें