फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गजब: एमएस धोनी और मोहम्मद अजहरुद्दीन के खास कल्ब में शामिल हुए किंग कोहली

Sun, 28 Mar 2021 05:08 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विराट कोहली - फोटो : twitter@BCCI
विज्ञापन

भारत और इंग्लैंड के बीच पुणे में खेला जा रहा एकदिवसीय मैच टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली के लिए खास रहा। इस मैच में विराट कोहली ने ऐसा कीर्तमान स्थापित किया जो उनसे पहले सिर्फ 2 भारतीय कप्तान कर पाए। विराट कोहली जब मैदान पर उतरे तो कप्तान के रूप में ये उनका 200वां अंतरराष्ट्रीय मैच था। जनवरी 2017 में एमएस धोनी के इस्तीफा देने के बाद विराट कोहली टीम इंडिया के कप्तान बने थे। 

विज्ञापन


विराट कोहली अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में एक कप्तान के तौर पर 60 टेस्ट, 45 टी-20 अंतरराष्ट्रीय और 94 वनडे मैचों में भारत की कप्तानी कर चुके हैं। वह इंग्लैंड के खिलाफ पुणे में अपने 95वें वनडे में भारत की कप्तानी कर रहे हैं। ये ओवर ऑल उनके करियर का 200वां अंतरराष्ट्रीय मैच है। 

भारत की तरफ से सबसे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय मैचों में भारत की कप्तानी करने वाले विराट कोहली तीसरे कप्तान हैं। इस सूची में महेंद्र सिंह धोनी पहले स्थान पर काबिज हैं। एमएस धोनी ने 332 अंतरराष्ट्रीय मैचों में भारत की कप्तानी की थी। वहीं मोहम्मद अजहरुद्दीन 221 अंतरराष्ट्रीय मैचों में भारत के कप्तान रहे। 
विज्ञापन


विराट कोहली, एमएस धोनी और मोहम्मद अजहरुद्दीन भारत के तीन ऐसे कप्तान हैं जिन्होंने टीम इंडिया की कप्तानी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 200 या 200 से अधिक मैचों में की है। इसके बाद सौरव गांगुली का नाम आता है। गांगुली 196 अंतरराष्ट्रीय मैचों में भारत के कप्तान रहे। वहीं कपिल देव ने 108 अंतरराष्ट्रीय मैचों में टीम इंडिया की कप्तानी की। 

पुणे में तीसरे वनडे से पहले विराट कोहली ने 199 अंतरराष्ट्रीय मैचों में भारत की कप्तानी करते हुए 127 मैच जीते हैं। जबकि उनकी कप्तानी में भारत 55 मैच हारा है। इस दौरान 3 मैच टाई रहने के अलावा 10 मैच ड्रॉ भी रहे। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें