पंत इन दिनों कोरोना संक्रमित होने की वजह से क्वारंटीन हैं और भारतीय टीम के साथ डरहम नहीं गए हैं। मौजूदा समय में वह क्रिकेट के सभी प्रारूपों में शानदार फॉर्म में हैं और एक विकेटकीपर के तौर पर उन्होंने पहली पसंद के रूप में भारतीय टीम में जगह बनाई है। उनकी हालिया विस्फोटक बल्लेबाजी को देखते हुए नासिर का मानना है कि इंग्लैंड की परिस्थितियों में उनके लिएनंबर 6 पर बल्लेबाजी करना ठीक नहीं है।
नासिर हुसैन ने डेली मेल से बात करते हुए कहा, जैसा की मैंने भारतीय टीम को देखा है अगर इंग्लैंट की टीम पहली पारी में बड़ा स्कोर बनाती है तो वह तेंज गेंबाजों पर ज्यादा भऱोसा करेगी। ऐसे में पंत को छठे नंबर पर उतारना एक स्थान ज्यादा होगा। इसके बाद उन्होंने कहा, शुभमन गिल चोटिल होने की वजह से पूरी सीरीज से बाहर हो गए हैं, अगर मैदान पर गेंद घूमती है तो रवींद्र जडेजा और आर अश्विन एक साथ खेलते नजर आ सकते हैं।
नासिर हुसैन ने इस दौरान संकेत दिया कि पंत को इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में सातवें नंबर पर बैटिंग करने के लिए आना चाहिए। उनके मुताबिक, इंग्लैंड की परिस्थितियों में तीन तेज गेंदबाजों और एक स्पिनर के साथ खेलना सही रहेगा। उन्होंने कहा कि जडेजा की जगह टीम में एक बल्लेबाज को शामिल किया जाए जो पंत के नंबर छह पर बैटिंग कर सके।