फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

INDvENG: किस चैनल पर होगा टेस्ट सीरीज का सीधा प्रसारण, इंग्लैंड के इन नेटवर्क्स में टक्कर

Mon, 01 Feb 2021 01:50 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
भारत बनाम इंग्लैंड - फोटो : ट्विटर
चैनल फोर को भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाली टेस्ट श्रृंखला के प्रसारण अधिकार मिल सकते हैं बशर्ते कोई विरोधी चैनल ऐन मौके पर उससे बड़ी बोली नहीं लगा दे। ब्रिटिश मीडिया की खबरों के अनुसार अगर चैनल फोर को अधिकार मिलते हैं तो वह 15 साल बाद इंग्लैंड के टेस्ट मैचों का प्रसारण करेगा, इसके साथ ही देश में ‘फ्री टू एयर’ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की भी वापसी होगी।
विज्ञापन

2 of 4
विराट कोहली और जो रूट - फोटो : ट्विटर
‘द गार्डियन’ की रिपोर्ट के अनुसार पिछले कुछ सप्ताह में वैश्विक प्रसारणधारी भारत में स्टार स्पोटर्स, इंग्लैंड में बीटी स्पोटर्स और स्काय स्पोटर्स के बीच काफी बातचीत हुई है। ‘द टेलिग्राफ’ के अनुसार, ‘समझा जाता है कि स्टार को प्रसारण अधिकार के लिए दो करोड़ स्टर्लिंग पाउंड से ज्यादा मिलने की उम्मीद थी, लेकिन उसे कम पर समझौता करना होगा।
विज्ञापन

3 of 4
स्काई स्पोर्ट्स - फोटो : ट्विटर @SkySports
बीटी और स्काय के बीच एशेज श्रृंखला के प्रसारण अधिकारों को लेकर रस्सकशी चल रही है। भारत और इंग्लैंड के बीच चार मैचों की टेस्ट श्रृंखला शुक्रवार से शुरू होगी। ‘गार्डियन’ ने आगे कहा कि चैनल फोर को लॉकडाउन के दौरान टीवी दर्शकों की संख्या में बढोतरी की उम्मीद है।
विज्ञापन

4 of 4
मोटेरा स्टेडियम - फोटो : ट्विटर
भारत और इंग्लैंड के बीच चार मैचों की श्रृंखला पांच फरवरी से चेन्नई में खेली जाएगी। दूसरा टेस्ट भी इसी जगह 13 फरवरी से खेला जाएगा। अंतिम दो टेस्ट मैच अहमदाबाद के नवनिर्मित सरदार पटेल स्टेडियम (पूर्व में मोटेरा) में खेले जाएंगे, जिनमें से तीसरा मुकाबला पिंक बॉल से डे-नाइट टेस्ट के रूप में होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें