ऋषभ पंत
- फोटो : twitter
ऑलराउंडर्स/विकेटकीपर:
ऑलराउंडर के रूप में हार्दिक पांड्या की वापसी प्रभावी रही है, लेकिन वह अब तक कोई विकेट नहीं चटका पाए हैं। तीसरे मुकाबले में उन्होंने तीन ओवर्स में 22 रन खर्च किए, लेकिन उन्हें एक भी विकेट नहीं मिला। वह इस मैच का हिस्सा हैं। वाशिंगटन सुंदर भी टीम में हैं। वहीं, ऋषभ पंत से टीम को जिस तरह के पारी की उम्मीद है, वह उसे पूरा कर रहे हैं और तेजी से रन बटोरने की कोशिश में लगे हैं। आज टीम उनसे एक बड़ा स्कोर चाहेगा। पिछले मैच में वह 25 रन बनाकर रनआउट हो गए थे।