भारत और सिलेक्ट काउंटी इलेवन के बीच खेला गया अभ्यास मैच ड्रॉ रहा। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने पहली पारी में केएल राहुल (101) और रविंद्र जडेजा (75) के दम पर 311 रन बनाए। जवाब में काउंटी इलेवन की टीम 220 रन पर ही सिमट गई। वहीं, दूसरी पारी में भारतीय टीम ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा (51) के दम पर 192/3 पर पारी घोषित की और जीत के लिए काउंटी इलेवन को 284 रन का लक्ष्य दिया। बता दें कि जडेजा रिटायर आउट हो गए। वहीं, आखिरी दिन का खेल खत्म होने तक मेजबान टीम बिना किसी नुकासन के 31 रन बना लिए थे। मगर मैच को ड्रॉ कर दिया गया। काउंटी इलेवनकी तरफ से पहली पारी में हसीब हमीद ने 112 रन की शतकीय पारी खेली। वहीं, भारत की तरफ से पहली पारी में उमेश यादव ने 22 रन देकर सर्वाधिक तीन विकेट चटकाए जबकि मोहम्मद सिराज ने 32 रन देक दो विकेट झटके।