विराट कोहली ने इस साल 39 पारियों में 39.51 की औसत से अब तक 1304 रन बनाए हैं। हालांकि, कोहली टेस्ट सीरीज का हिस्सा हैं और उनके पास श्रेयस को पीछे छोड़ने का अवसर होगा। श्रेयस ने टेस्ट में इस साल अब तक छह पारियों में 60.40 की औसत से 302 रन बना चुके हैं। इसमें तीन अर्धशतक शामिल है। वहीं, वनडे में श्रेयस इस साल भारत के टॉप स्कोरर हैं। उन्होंने 15 पारियों में 55.69 की औसत से 724 रन बनाए हैं। इसमें एक शतक और छह अर्धशतक शामिल है। वहीं, टी20 अंतरराष्ट्रीय में श्रेयस ने 17 पारियों में 35.61 की औसत से 463 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने चार अर्धशतक भी जड़े।
वनडे में भारत के लिए अब तक साल 2022 में सबसे ज्यादा रन
| खिलाड़ी |
पारी |
रन |
औसत |
| श्रेयस अय्यर |
15 |
724 |
55.69 |
| शिखर धवन |
22 |
688 |
34.40 |
| शुभमन गिल |
12 |
638 |
70.88 |
| ईशान किशन |
7 |
417 |
59.57 |
| ऋषभ पंत |
10 |
336 |
37.33 |
टेस्ट में साल 2022 में भारत के लिए अब तक सबसे ज्यादा रन
| खिलाड़ी |
पारी |
रन |
औसत |
| ऋषभ पंत |
10 |
578 |
64.22 |
| रवींद्र जडेजा |
5 |
328 |
82.00 |
| श्रेयस अय्यर |
6 |
302 |
60.40 |
| चेतेश्वर पुजारा |
7 |
277 |
39.57 |
| विराट कोहली |
8 |
221 |
27.62 |
टी20 में साल 2022 में भारत के लिए अब तक सबसे ज्यादा रन
| खिलाड़ी |
पारी |
रन |
स्ट्राइक
रेट |
| सूर्यकुमार यादव |
31 |
1164 |
187.43 |
| विराट कोहली |
20 |
781 |
138.23 |
| रोहित शर्मा |
29 |
656 |
134.42 |
| हार्दिक पांड्या |
25 |
607 |
145.91 |
| ईशान किशन |
16 |
476 |
127.95 |
| श्रेयस अय्यर |
17 |
463 |
141.15 |
ओवरऑल इस साल तीनों फॉर्मेट में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड पाकिस्तान के बाबर आजम के नाम है। उन्होंने 48 पारियों में 52.06 की औसत से 2291 रन बनाए। वहीं, बांग्लादेश के लिटन दास 46 पारियों में 40.45 की औसत से 1780 रन के साथ दूसरे नंबर पर हैं। पाकिस्तान के मोहम्मद रिजवान 45 पारियों में 40.30 की औसत से 1572 रन के साथ तीसरे नंबर पर हैं। इसके बाद श्रेयस अय्यर का नंबर आता है।
साल 2022 में तीनों फॉर्मेट मिलाकर सबसे ज्यादा रन
| खिलाड़ी |
पारी |
रन |
औसत |
100/50 |
| बाबर आजम (PAK) |
48 |
2291 |
52.06 |
7/15 |
| लिटन दास (BAN) |
46 |
1780 |
40.45 |
3/12 |
| मोहम्मद रिजवान (PAK) |
45 |
1572 |
40.30 |
1/12 |
| श्रेयस अय्यर (IND) |
38 |
1489 |
48.03 |
1/13 |
| स्टीव स्मिथ (AUS) |
36 |
1433 |
51.17 |
3/8 |
मैच की बात करें तो टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया की शुरुआत सधी हुई रही थी। कप्तान केएल राहुल और शुभमन गिल ने पहले विकेट के लिए 41 रन की साझेदारी हुई। शुभमन 20 रन बनाकर आउट हुए। राहुल भी 22 रन बनाकर पवेलियन चलते बने। विराट कोहली कुछ खास नहीं कर सके और एक रन बनाकर आउट हुए। ऋषभ पंत ने चेतेश्वर पुजारा के साथ मिलकर 64 रन की साझेदारी निभाई। पंत अर्धशतक से चूक गए और 45 गेंदों में छह चौके और दो छक्के की मदद से 46 रन बनाकर आउट हुए। पुजारा ने फिर श्रेयस के साथ मिलकर 149 रन की साझेदारी निभाई।
पुजारा ने टेस्ट करियर का 34वां अर्धशतक लगाया। इस साझेदारी को तैजुल इस्लाम ने तोड़ा। पुजारा ने 203 गेंदों में 11 चौके की मदद से 90 रन की पारी खेली। वह शतक से चूक गए। बांग्लादेश की ओर से स्पिनर तैजुल ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए हैं। वहीं, मेहदी को दो विकेट मिले हैं। खालिद अहमद को एक विकेट मिला है।