फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

INDvBAN: मयंक अग्रवाल का एक और धमाका, जड़ा टेस्ट करियर का तीसरा शतक

Fri, 15 Nov 2019 02:48 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
मयंक अग्रवाल - फोटो : सोशल मीडिया
भारत-बांग्लादेश के बीच इंदौर के होलकर मैदान पर खेले जा रहे पहले टेस्ट मुकाबले में टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल ने शानदार शतक जड़ा दिया है। मयंक का यह अंतरराष्ट्रीय टेस्ट क्रिकेट में तीसरा शतक है। उन्होंने अपनी शतकीय पारी में एक छक्का और 15 चौके लगाए। उन्होंने 59वें ओवर की तीसरी गेंद को डीप मिडविकेट की तरफ फ्लिक कर दो रन लिया और बांग्लादेश के खिलाफ अपना पहला शतक बनाया।
विज्ञापन

2 of 5
मयंक अग्रवाल - फोटो : सोशल मीडिया
बांग्लादेश के खिलाफ इंदौर में शतक जड़ने के साथ ही मयंक अग्रवाल चौथे ऐसे भारतीय बल्लेबाज बन गए, जिसने सबसे कम टेस्ट पारियां खेलकर तीन अंतरराष्ट्रीय टेस्ट शतक बनाए हैं। इस सूची में पहले नंबर पर टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा हैं, जिन्होंने सिर्फ चार टेस्ट पारियों में ही तीन शतक जड़े हैं। दूसरे नंबर सुनील गावस्कर हैं, जिन्होंने सात टेस्ट पारियों में यह कमाल किया था। तीसरे नंबर केएल राहुल हैं, उन्होंने इसके लिए 9 पारियां खेली थीं। चौथे नंबर विजय मर्चेंट के साथ मयंक हैं। जिन्होंने 12 टेस्ट पारियों में तीन शतक लगाए हैं।
विज्ञापन

3 of 5
मयंक अग्रवाल - फोटो : सोशल मीडिया
मयंक अग्रवाल ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में शानदार बल्लेबाजी की थी। उन्होंने इस सीरीज में दो शतक बनाए थे। जिसमें एक दोहरा शतक शामिल था। मयंक ने विशाखापट्टनम के मैदान पर 215 रन की शानदार पारी खेली थी।

4 of 5
मयंक अग्रवाल - फोटो : social media
मयंक अग्रवाल ने अपना टेस्ट डेब्यू ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पिछले साल किया था। उन्होंने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए दो मैचों में 65 की औसत से 195 रन बनाए। इंग्लैंड में पिछले साल हुई त्रिकोणीय सीरीज में मयंक इंडिया ए के लिए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे। उन्होंने 71.75 की औसत से चार मैचों में 287 रन बनाए। उनका स्ट्राइक रेट 105.90 का रहा। इसके बाद उन्होंने दो टेस्ट वेस्टइंडीज के खिलाफ भी खेले, जिनमें उन्होंने किंग्सटन टेस्ट में एक अर्धशतक समेत 59 रन बनाए। वहीं दूसरे टेस्ट में उनके बल्ले से महज पांच और 16 रन ही निकल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मयंक अगरवाल
साल 2017 ने मयंक अग्रवाल के करियर में अहम भूमिका निभाई। इस साल उन्होंने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में तीन अर्धशतकों के साथ 28.66 की औसत से 258 रन बनाए। वहीं रणजी सत्र में तो कमाल का प्रदर्शन करते हुए 1160 रन बना डाले। ये रन उन्होंने 105.45 के असाधारण औसत से बनाए और इसमें दो अर्धशतक के साथ पांच शतक भी शामिल रहे। इतना ही नहीं, अपनी जबरदस्त लय का सबूत देने हुए मयंक ने विजय हजारे ट्रॉफी में 90.37 के औसत से 723 रन बनाए। इनमें चार अर्धशतक और तीन शतक भी जड़े।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें