फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs BAN: हसन महमूद की गेंदबाजी पर भारी पड़ी अश्विन और जडेजा की साझेदारी, पहले दिन भारत को संभाला

Thu, 19 Sep 2024 05:42 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई

सार

पहले दिन का खेल समाप्त होने तक भारत ने पहली पारी में छह विकेट पर 339 रन बना लिए हैं। स्टंप्स के समय अश्विन 112 गेंदों पर 10 चौके और दो छक्कों की मदद से 102 रन और जडेजा 117 गेंदों पर 10 चौके और दो छक्कों के सहारे 86 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद थे।
विज्ञापन
भारत बनाम बांग्लादेश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अनुभवी ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन और ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने शानदार साझेदारी कर भारत को संभाला। चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम पर खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के शुरुआती दिन अश्विन और जडेजा की जोड़ी ने बांग्लादेशी गेंदबाजों की जमकर खबर ली। पहले दिन का खेल समाप्त होने तक भारत ने पहली पारी में छह विकेट पर 339 रन बना लिए हैं। स्टंप्स के समय अश्विन 112 गेंदों पर 10 चौके और दो छक्कों की मदद से 102 रन और जडेजा 117 गेंदों पर 10 चौके और दो छक्कों के सहारे 86 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद थे।
विज्ञापन

हसन महमूद की शानदार गेंदबाजी 
बांग्लादेश के कप्तान नजमुल हुसैन शांतो ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया था, जिसे तेज गेंदबाज हसन महमूद ने सही साबित करने में ज्यादा देर नहीं लगाई। महमूद ने चार विकेट झटके और भारतीय शीर्ष क्रम को लड़खड़ा दिया। महमूद ने शानदार गेंदबाजी करते हुए कप्तान रोहित शर्मा, शुभमन गिल, विराट कोहली और ऋषभ पंत के विकेट झटके। 

अश्विन-जडेजा की बेहतरीन साझेदारी
भारतीय टीम एक समय मुश्किल में दिख रही थी और उसने 144 रन के स्कोर पर छह विकेट गंवा दिए थे। उस वक्त ऐसा लग रहा था कि भारतीय पारी पहले ही दिन सिमट जाएगी, लेकिन अश्विन और जडेजा ने सातवें विकेट के लिए 195 रनों की साझेदारी कर भारत को संभाला और बांग्लादेश पर दबाव बनाने में सफल रही। जिस पिच पर भारत के स्टार बल्लेबाज जहां रन बनाने के लिए संघर्ष करते दिखे, वहीं जडेजा और अश्विन ने बेहतरीन पारी खेल भारत को मुश्किल से उबारा और सुखद स्थिति में ला खड़ा किया। अश्विन ने इस दौरान अपने टेस्ट करियर का छठा शतक भी पूरा किया। बांग्लादेश के लिए महमूद के अलावा नाहिद राणा और मेहदी हसन मिराज ने एक-एक विकेट अपने नाम किए। 
विज्ञापन

यशस्वी चमके, शीर्ष क्रम फेल 
इससे पहले, यशस्वी जायसवाल को छोड़कर भारत का शीर्ष क्रम पूरी तरह विफल साबित हुआ। कप्तान रोहित शर्मा छह रन, विराट कोहली छह रन और लंबे समय बाद टेस्ट क्रिकेट में वापसी करने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत 39 रन बनाकर पवेलियन लौटे, जबकि शुभमन गिल का बल्ला एकदम फ्लॉप रहा और वह खाता भी नहीं खोल सके। वहीं, केएल राहुल भी पहली पारी में प्रभावित नहीं कर सके और 16 रन बनाकर छठे बल्लेबाज के रूप में आउट हुए। हालांकि, अश्विन और जडेजा के अलावा सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने भी बल्ले से अपना दम दिखाया और 118 गेंदों पर नौ चौकों की मदद से 56 रन बनाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें