फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कई ऐतिहासिक घटनाओं का साक्षी रहा है डे-नाइट मैच का गवाह बनने वाला ईडन गार्डंस

Sat, 02 Nov 2019 07:37 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
ईडन गार्डन्स - फोटो : अमर उजाला
कोलकाता का ईडन गार्डन्स स्टेडियम एक बार फिर ऐतिहासिक क्षण का गवाह बनने वाला है। जी हां, भारत और बांग्लादेश के बीच पहला डे-नाइट टेस्ट मैच 22 से 26 नवंबर तक खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच डे-नाइट खेला जाएगा। बता दें कि भारत में पहली बार डे-नाइट टेस्ट मैच का आयोजन किया जा रहा है। इससे पहले भारत में डे-नाइट टेस्ट मैच का आयोजन कभी नहीं हुआ था।

दरअसल, गत मंगलवार को बीसीसीाई के अध्यक्ष सौरव गांगुली ने एलान किया था कि भारत और बांग्लादेश की टीमें 22 से 26 नवंबर तक इस स्टेडियम पर अपना पहला डे-नाइट टेस्ट मैच खेलेंगी।गांगुली ने कहा, 'यह अच्छी पहल है। टेस्ट क्रिकेट को बढ़ावा देने की जरूरत है। मैं और मेरी टीम ने इसके लिए काफी मेहनत की। हम विराट (कोहली) का भी शुक्रिया करना चाहेंगे कि वह इसके लिए तैयार हुए।' 
विज्ञापन

2 of 4
गांगुली-ईडन गार्डन - फोटो : अमर उजाला
वहीं, बांग्लादेश टीम के कोच रसेल डोमिंगो ने कहा था, 'ईडन गार्डन्स स्टेडियम में भारत के खिलाफ एक बड़ा मैच होगा। यह शानदार अवसर है। भारत ने भी अब तक दिन-रात का टेस्ट नहीं खेला है। यह दोनों टीमों के लिए नया है और दोनों को एक-दूसरे के करीब लाएगा।' 

इस ऐतिहासिक मैच को देखने के लिए बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना भी आएंगी। वहीं, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से इस मैच को देखने का आग्रह करने वाला है। इसके अलावा भी खेल जगत के कई सितारे मौजूद रहेंगे। बता दें कि ईडन गार्डन्स इससे पहले भी कई ऐतिहासिक और बड़े मैचों का गवाह बन चुका है, साथ ही हादसों का भी। आइए जानते हैं...
विज्ञापन

3 of 4
ईडन गार्डन्स - फोटो : सोशल मीडिया
  • इस मैच के बाद कोलकाता का ईडन गार्डन्स पिंक गेंद से डे-नाइट टेस्ट मैच का आयोजन करने वाला एशिया का पहला स्टेडियम बन जाएगा।
  • 1933-34 में ईडन गार्डन में पहला मैच खेला गया था। उस वक्त इंग्लैंड की टीम भारत दौरे पर आई हुई थी।
  • इंग्लैंड के बाहर इस मैदान पर पहली बार वर्ल्ड कप का फाइनल ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच खेला गया था। 1987 में भारत और पाकिस्तान की मेजबानी में वर्ल्ड कप का आयोजन किया गया था। 
  • भारत में ईडन गार्डन्स सबसे बड़ा स्टेडियम है। यहां 70 हजार से ज्यादा दर्शकों के बैठने की क्षमता है। दर्शकों के बैठने की क्षमता के मामले में भारत का पहला और दुनिया का दूसरा स्टेडियम सबसे बड़ा स्टेडियम ईडन गार्डन्स है। इस मामले में ईडन ऑस्ट्रेलिया के एमसीजी से सिर्फ पीछे है।
  • 1999 में इस मैदान पर पहली बार भारत और पाकिस्तान के बीच एशियन टेस्ट चैंपियनशिप मुकाबला खेला गया था। इस चैंपियनशिप में भारत-पाकिस्तान के अलावा श्रीलंका और बांग्लादेश भी शामिल थे। 2006 में एशियन क्रिकेट काउंसिल ने टेस्ट चैंपियनशिप को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट टूर की व्यस्तता के चलते इसे रद्द कर दिया था। 
  • 1996 में इस मैदान पर भारत और श्रीलंका क बीच सेमीफाइनल मुकाबला खेला गया था। श्रीलंका के 251 रन के जवाब में भारत ने सचिन तेंदुलकर की 65 रनों की पारी की बदौलत एक वक्त पर एक विकेट पर 98 रन बना लिए थे। तभी सचिन आउट हो गए। फिर अगले 22 रन बनने तक भारत के सात विकेट गिर गए। इसके बाद ईडन गार्डन पर दर्शकों ने आगजनी शुरु कर दी और मैदान पर बोतल फेंकने लगे। इसके बाद मैच रेफरी ने इस मुकाबले में श्रीलंका को विजेता एलान दिया।
  • फाइनल में पहुंचने पर श्रीलंका के खिलाड़ी खुशी मनाने लगे, लेकिन कांबली को यकीन नहीं हुआ कि उनकी टीम टूर्नामेंट से बाहर हो गई। उनके आंसू बहने लगे। वे रोते हुए ड्रेसिंग रूम में वापस जा रहे थे। भारत वर्ल्ड कप से एक कदम दूर रह गया। चैम्पियन बनने का उसका सपना चकनाचूर हो चुका था।
विज्ञापन

4 of 4
सौरव गांगुली - फोटो : ट्विटर
बता दें कि गांगुली ने पहले ही कहा था कि कप्तान विराट कोहली दिन-रात्रि टेस्ट खेलने के विचार से सहमत हैं और निकट भविष्य में इसका आयोजन हो सकता है। दोनों देशों के बीच पहले टी-20 सीरीज की शुरुआत होगी। इसके बाद दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जीएगी। दोनों देशों के बीच पहला टी-20 मैच तीन नवंबर को खेला जाएगा। वहीं दूसरा सात और तीसरा टी-20 10 नवंबर को खेला जाएगा। इसके बाद दोनों टीमों के पहले टेस्ट मैच की शुरुआत 14 नवंबर से होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें