फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

INDvBAN: इन 11 खिलाड़ियों के साथ 'बांग्ला शेरों' का शिकार करने उतरेगी 'हिटमैन ब्रिगेड'

Wed, 14 Mar 2018 07:45 AM IST
अभिषेक निगम, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
टीम इंडिया
विज्ञापन

टीम इंडिया को बुधवार को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में निदाहास टी20 ट्रॉफी के पांचवें मैच में बांग्लादेश की चुनौती का सामना करना है। बांग्लादेश ने अपने पिछले मैच में श्रीलंका के खिलाफ 215 रन के रिकॉर्ड लक्ष्य को हासिल कर क्रिकेट जगत को हैरान कर दिया था। इसे देखते हुए रोहित शर्मा के नेतृत्व वाली टीम इंडिया उसे बिलकुल भी हलके में नहीं लेगी। 'मेन इन ब्लू' के लिए यह मैच अहम है क्योंकि इसे जीतकर वह फाइनल में अपनी जगह पक्की कर लेगी। 

विज्ञापन


मैच के दिन यह देखना रोचक होगा कि रोहित शर्मा किन 11 खिलाड़ियों के साथ मैदान संभाल सकते हैं। फाइनल में पहुंचने के लिए इन 11 खिलाड़ियों पर बड़ी जिम्मेदारी होगी। चलिए गौर करते हैं कि किन खिलाड़ियों को अंतिम एकादश में मिल सकता है मौका:

ओपनर्स- रोहित शर्मा और शिखर धवन

शिखर धवन
शिखर धवन अच्छे फॉर्म में चल रहे हैं। उनका ओपनिंग पर आना तय है। जब टीम को फाइनल में पहुंचाने की बात है तो धवन टीम के ट्रंप कार्ड साबित हो सकते हैं। कप्तान को अपनी टीम के 'गब्बर' पर भरोसा होगा कि वह दमदार पारी खेलकर टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाए या फिर लक्ष्य का पीछा करने के दौरान उपयोगी काम करें। धवन ने पिछले तीन मैचों में क्रमशः 90, 55 और 8 रन की पारी खेली है। वह एक बार फिर लंबी पारी खेलने की फिराक में रहेंगे।

रोहित शर्मा इस समय खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं। वह अपनी लय खोजने के लिए बुधवार को दमदार प्रदर्शन करना चाहेंगे। हिटमैन के बारे में फैंस अच्छी तरह जानते हैं कि एक बार वह फॉर्म में लौटे तो विरोधी टीम के गेंदबाजों की खैर नहीं। वह बांग्लादेशी गेंदबाजों की जमकर खबर लेना चाहेंगे।

मिडिल ऑर्डर- केएल राहुल, सुरेश रैना और मनीष पांडे

सुरेश रैना
केएल राहुल को श्रीलंका के खिलाफ ही मौका मिला था, जिसे वह दोनों हाथों से लपक नहीं पाए। कप्तान रोहित शर्मा उन पर एक बार फिर भरोसा जता सकते हैं क्योंकि राहुल काफी प्रतिभावान हैं और वह लय में आने पर विरोधी टीम की बखिया उधेड़ने में माहिर हैं। यह देखना रोचक होगा कि कप्तान रोहित अपनी जगह राहुल को ओपनिंग पर भेजेंगे!

सुरेश रैना अच्छी लय में हैं और उनका खेलना लगभग तय है। रैना टीम इंडिया के महत्वपूर्ण ऑलराउंडर हैं। बैटिंग हो चाहे फील्डिंग या फिर गेंदबाजी, वह सभी में टीम के लिए उपयोगी साबित होते हैं। 33 वर्षीय रैना ने पिछले मैच में दनुश्का गुनाथिलाका का कैच लेकर क्रिकेट जगत में हलचल मचा दी थी।

मनीष पांडे ने मिडिल ऑर्डर की सबसे बड़ा समस्या का समाधान किया है। उन्होंने कई मैच अपने दम पर टीम को जिताए और बांग्लादेश के खिलाफ भी वह इसे जारी रखना चाहेंगे। पांडे ने श्रीलंका के खिलाफ सोमवार को खेले गए मैच में भी उम्दा पारी खेलकर टीम इंडिया की जीत पर मुहर लगाई।

पिंच हिटर और ऑलराउंडर - दिनेश कार्तिक व विजय शंकर

दिनेश कार्तिक - फोटो : indian express
दिनेश कार्तिक ने श्रीलंका के खिलाफ सोमवार को खेले गए मैच में मनीष पांडे के साथ मैच विजयी साझेदारी की थी। कार्तिक इस समय अच्छे फॉर्म में हैं। वह विकेटकीपिंग भी बढ़िया कर रहे हैं। रोहित शर्मा के लिए कार्तिक ट्रंप कार्ड से कम नहीं है क्योंकि उनका इस्तेमाल किसी भी पोजीशन पर किया जा सकता है। कार्तिक से एक बार फिर दमदार प्रदर्शन की उम्मीद फैंस को होगी।

विजय शंकर को मौजूदा सीरीज में बल्लेबाजी का मौका नहीं मिला है, लेकिन गेंदबाजी में उन्होंने काफी प्रभावित किया है। 27 वर्षीय ऑलराउंडर से टीम इंडिया को एक बार फिर कमाल के प्रदर्शन की उम्मीद होगी। विजय शंकर के बल्लेबाजी क्रम में फेरबदल होते देखा जा सकता है क्योंकि टीम प्रबंधन उन्हें चेक जरूर करना चाहेगा।

स्पिनर्स - युजवेंद्र चहल और वॉशिंगटन सुंदर

युजवेंद्र चहल - फोटो : BCCI
युजवेंद्र चहल निश्चित ही रोहित शर्मा के 'गो टू मैन' रहेंगे। टीम इंडिया को संकट की स्थिति में विकेट निकालकर देने वाले चहल फिलहाल टीम के अनुभवी स्पिनर हैं और उन्हें मौका मिलना तय है। चहल ने मौजूदा सीरीज में अहम मौको पर टीम को विकेट निकालकर दिए हैं और इसलिए कप्तान रोहित शर्मा इस खिलाड़ी को बाहर बैठाकर किसी और को खिलाने का रिस्क नहीं लेंगे।

वॉशिंगटन सुंदर ने अपनी प्रतिभा से सभी को प्रभावित किया है। सुंदर ने जल्द ही अपने आप को टी20 क्रिकेटर का स्पेशलिस्ट गेंदबाज बना लिया है। श्रीलंका में सुंदर ने कमाल की गेंदबाजी की और काफी विकेट चटकाए। उनकी सटीक लाइन लेंथ पर बल्लेबाज आसानी से शॉट भी नहीं लगाता। टी20 क्रिकेट में रन रोकने जैसी काबिलियत किसी गेंदबाज में हो तो कप्तान उसे जरूर खिलाना पसंद करेगा।
विज्ञापन

तेज गेंदबाज- शार्दुल ठाकुर और मोहम्मद सिराज

शार्दुल ठाकुर
शार्दुल ठाकुर ने पिछले मैच में चार विकेट लेकर अपनी क्षमता का परिचय कराया। उन्हें इस प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। ठाकुर ने सीनियर गेंदबाजों की कमी महसूस नहीं होने दी और शानदार गेंदबाजी करके चयनकर्ताओं को भी काफी प्रभावित किया। यह वही ठाकुर हैं, जिनके एक ओवर में  में श्रीलंकाई बल्लेबाज ने 27 रन बंटोरे थे। पहले मैच में इतनी पिटाई होने के बाद गेंदबाज ने शानदार वापसी की।

मोहम्मद सिराज को अनुभवी जयदेव उनाडकट की जगह मौका मिल सकता है। उनाडकट का मौजूदा सीरीज में प्रदर्शन स्तर का नहीं रहा है और उनकी जगह सिराज को मौका देने के बारे में टीम प्रबंधन विचार कर सकता है। उनाडकट इस टीम के तेज गेंदबाजी आक्रमण के अगुआ थे, लेकिन वह अपनी क्षमता के अनुरूप प्रदर्शन नहीं कर सके। सिराज युवा हैं और उन पर कप्तान भरोसा जता सकते हैं।

नोट: यह महज हमारा आकलन है। परिस्थितियों को देखते हुए हमने खिलाड़ियों के चयन का एक अनुमान लगाया है। टीम इंडिया की अंतिम एकादश का पता मैच से पहले ही पता चल सकेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें