फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

INDvAUS: रोहित-कोहली ने बनाए 'विराट' कीर्तिमान, मैच में बने ये पांच प्रमुख रिकॉर्ड्स

Mon, 20 Jan 2020 07:57 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
रोहित-विराट - फोटो : ट्विटर
रोहित शर्मा (119) और विराट कोहली (89) की शानदार पारियों के बदौलत टीम इंडिया ने रविवार को निर्णायक वन-डे में ऑस्ट्रेलिया को सात विकेट से हराकर तीन मैचों की वन-डे सीरीज 2-1 से अपने नाम की। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने निर्धारित ओवर्स में नौ विकेट के नुकसान पर 286 रन बनाए। जवाब में भारत ने तीन विकेट खोकर 289 रन बनाकर यह मैच अपने नाम किया। मैच व सीरीज जीतने के साथ ही इस मैच में कई अहम रिकॉर्ड बने। आइए एक नजर डालते हैं उन रिकॉर्ड्स पर...
 
विज्ञापन

2 of 6
स्टीव स्मिथ - फोटो : social media
स्मिथ का तीन साल में पहला शतक
पिछले मैच में शतक से दो रन से चूके स्मिथ ने थर्डमैन पर एक रन लेकर तिहरा अंक छुआ । यह तीन साल में वनडे क्रिकेट में उनका पहला शतक है । उन्होंने 46वें ओवर में नवदीप सैनी को एक छक्का और एक चौका लगाया। इसके बाद जसप्रीत बुमराह को लगातार दो चौके लगाए। वह डीप मिडविकेट पर श्रेयस अय्यर को कैच देकर लौटे। शमी ने आखिरी ओवरों में पैट कमिंस और एडम जाम्पा को बोल्ड किया।    
विज्ञापन

3 of 6
विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
कप्तान विराट के सबसे तेजी से 5000 रन
कप्तान विराट कोहली ने कप्तान के तौर पर अपने 5,000 रन भी पूरे कर लिए। वह ऐसा करने वाले दुनिया के आठवें कप्तान हैं। उन्होंने सबसे तेजी से यह उपलब्धि हासिल की। विराट ने हमवतन महेंद्र सिंह धोनी का रिकॉर्ड तोड़ा। धोनी ने 127 पारियों में 5000 रन बनाए थे। वहीं कोहली अपनी 82वीं पारी में यहां पहुंच गए। कोहली को इस मैच से पहले धोनी का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए 17 रन की जरूरत थी।

4 of 6
रोहित शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
रोहित तीसरे सबसे तेज नौ हजारी
भारतीय ओपनर रोहित शर्मा (119) ने रविवार को वनडे में अपने नौ हजार रन पूरे करलिए। रोहित ने इसके लिए 217 पारियां खेलीं। सबसे तेजी से नौ हजार रन पूरे करने में वह तीसरे नंबर पर हैं। इस आंकड़े को छूने के लिए कप्तान विराट कोहली ने 194 पारियां और दक्षिण अफ्रीका के एबी डीविलियर्स ने 208 पारियां ली हैं। रोहित और कोहली के अलावा भारतीय बल्लेबाजों में दिग्गज सचिन तेंदुलकर (18,426), सौरव गांगुली (11,221), राहुल द्रविड़ (10,768), महेंद्र सिंह धोनी (10,599) और मोहम्मद अजहरुद्दीन (9,378) भी नौ हजार रन बना चुके हैं।
विज्ञापन

5 of 6
विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
बतौर भारतीय कप्तान अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन
विराट कोहली ने 89 रन के साथ बतौर भारतीय कप्तान अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बना लिए हैं। इस मामले में उन्होंने एमएस धोनी और मोहम्मद अजहरुद्दीन को पीछे छोड़ दिया है। विराट के नाम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 11208 रन दर्ज हैं, जबकि महेंद्र सिंह धोनी (11207) और अजहरुद्दीन ने इंटरनेशनल क्रिकेट में 8095 रन बनाए हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मार्नस लाबुशाने - फोटो : सोशल मीडिया
लाबुशाने का पहला अर्द्धशतक 
राजकोट में 46 रन बनाने वाले लाबुशाने ने वनडे में अपना पहला अर्द्धशतक बनाया लेकिन जडेजा की गेंद पर विराट ने उनका कवर में बेहतरीन कैच लपका। जडेजा ने उसके बाद एलेक्स कैरी (35)को डीप मिडविकेट पर कैच करा दिया। दूसरे छोर पर स्मिथ अच्छा खेल रहे थे लेकिन 300 रन पार करने के लिए ऑस्ट्रेलिया को अच्छी साझेदारी की जरूरत थी । 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें