ऑस्ट्रेलियाई पेसर इस सीजन में बेहतर नजर आ रहे हैं। चायकल से पहले 49.1% गेंदें सही लाइन लैंथ पर पटकी गईं तो मौजूदा अंतिस सत्र में 60.4% बॉल्स इस लाइन-लैंथ पर फेंकी जा चुकी है। दोनों सलामी बल्लेबाजों के आउट होने के बाद भारत का स्कोरकार्ड थम सा गया है। 38 ओवर के बाद भारत का स्कोर: 88/2 चेतेश्वर पुजारा (3) और अजिंक्य रहाणे (3)
लगातार दो झटकों के बाद क्रीज पर कप्तान अजिंक्य रहाणे और चेतेश्वर पुजारा मौजूद। पैट कमिंस और लियोन अभी अपने स्पैल में।
21 वर्षीय युवा बल्लेबाज की शानदार पारी का अंत, इसे वह शतक में बदल सकते थे, लेकिन
जोश हेजलवुड का आज 30वां जन्मदिन है। रोहित शर्मा का विकेट लेते हुए उन्होंने अपने इस खास दिन को और खास बनाया। 300वां शिकार रोहित शर्मा का किया।
शुभमन गिल (31) और रोहित शर्मा (24) क्रीज पर जम चुके हैं।
नाथन लियोन की गेंद पर अंपायर ने रोहित शर्मा को आउट करार दे दिया था। DRS ने हिटमैन को बचाया। ऑस्ट्रेलियाई खेमे में मायूसी।
12 रन का बड़ा ओवर। लियोन को दूसरी गेंद में रोहित ने छक्का मारा तो आखिरी बॉल पर चौके के लिए खेला।
14वें ओवर में पहली बार नाथन लियोन के पास गेंद। दोनों भारतीय बल्लेबाजों को वह शुरुआत मिल चुकी है, जिसकी दरकार थी। पिच बल्लेबाजी के लिए बेहद अनुकूल
12 ओवर के बाद भारत का स्कोर: 28/0 शुभमन गिल (16) और रोहित शर्मा (11)
पांच ओवर के बाद स्कोर: 21/0 शुभमन गिल (13) और रोहित शर्मा (7)
शुभमन गिल (5) और रोहित शर्मा (1)
नए साल में नई ओपनिंग साझेदारी
जडेजा का शानदार थ्रो और ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी का अंत
रवींद्र जडेजा को चौथी सफलता मिली। नाथन लियोन यॉर्कर पर LBW आउट हुए। ऑलआउट होने से एक विकेट दूर ऑस्ट्रेलिया। 103 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर: 315/9 स्टीव स्मिथ (109) और जोश हेजलवुड (0)
भारत के खिलाफ आठवां, विपरित हालातों में आई सेंचुरी. सीरीज के पिछले दो मैच में स्टीव स्मिथ बुरी तरह फेल हुए थे।
बिना खाता खोले कमिंस जड्डू के शिकार बने। यॉर्कर में क्लीन बोल्ड। 95 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर: 279/7 स्टीव स्मिथ (99) और मिचेल स्टार्क (1)
जसप्रीत बुमराह ने उड़ाई कंगारू कप्तान की गिल्लियां। ऑस्ट्रेलिया का छठा विकेट गिरा। पेन ने 1 रन बनाए। 89 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर: 255/6 स्टीव स्मिथ (81) और पैट कमिंस (0)
सिराज की गेंद बेहतरीन अंदाज में अंदर की ओर आई, जिसमें बल्लेबाज पूरी तरह चूके। जोरदार अपील को अंपायर ने ठुकराया। अच्छा हुआ रिव्यू नहीं लिया गया क्योंकि पिच में उछाल ज्यादा, गेंद विकेट से ऊपर निकल जाती। 88 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर: 252/5 स्टीव स्मिथ (79) और टिम पेन (0)
यह रिकॉर्ड घरेलू सीरीज का है..
नई बॉल से जसप्रीत बुमराह का कमाल। कैमरोन ग्रीन के रूप में ऑस्ट्रेलिया को पांचवां झटका। मेजबानों की आधी टीम 249 रन पर पवेलियन लौट गई। ग्रीन को जाल में फंसाकर बुमराह ने सटीक लाइन-लैंथ से अपना दूसरा विकेट हासिल किया। 21 गेंद खेलने के बावजूद ग्रीन अपना खाता तक नहीं खोल पाए। लगातार आउट स्विंग फेंकने के बाद बुमराह ने गेंद अंदर लाई और बल्लेबाज LBW, इस विकेट के साथ लंच भी हो गया।
जसप्रीत बुमराह ने मोर्चा संभाला। भारत यहां स्टीव स्मिथ का बड़ा विकेट निकालना चाहेगा।
रवींद्र जडेजा के ओवर से 9 रन। स्मिथ ने पहले कट फिर पंच मारकर बाउंड्री बटोरी। 79 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर: 244/4 स्टीव स्मिथ (72) और कैमरोन ग्रीन (0)
फॉरवर्ड शॉर्ट लेग में तैनात हनुमा विहारी को निशाना बनाते मैथ्यू वेड। 76 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर: 226/3 स्टीव स्मिथ (60) और मैथ्यू वेड (7)
इस बार भारी बारिश हो रही है
सीरीज में स्मिथ की पहली फिफ्टी। पिछली चार पारियों से यह पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान बुरी तरह संघर्ष कर रहा था।
ऑस्ट्रेलिया का बड़ा विकेट गिरा। अच्छी बल्लेबाजी कर रहे लाबुशेन को पवेलियन लौटना होगा। जडेजा ने स्मिथ के साथ लाबुशेन की शतकीय साझेदारी को तोड़ा। 71 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर: 208/3 स्टीव स्मिथ (47) और मैथ्यू वेड (2)
जडेजा के सातवें ओवर से छह रन आए। 69 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर: 201/2 मार्नस लाबुशेन (86) और स्टीव स्मिथ (47)
सिडनी में बारिश तो तेज आई जिस वजह से खेल रोकना पड़ा, लेकिन उसके बाद ये खत्म भी उतनी ही तेजी से हो गई। लाबुशेन ने जडेजा की गेंद पर चौका लगाया। बारिश के बाद ऑस्ट्रेलिया चौके से स्कोरबोर्ड आगे बढ़ाना चाह रहा। 67 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर: 192/2 मार्नस लाबुशेन (82) और स्टीव स्मिथ (42)
सिडनी टेस्ट में मौसम अबतक खलनायक की भूमिका में ही रहा है। 66वां ओवर खत्म भी नहीं हुआ था कि बारिश की वजह से मैच रोकना पड़ा। सुबह से 11 ओवर में 22 रन बन चुके हैं। 66 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर: 188/2 मार्नस लाबुशेन (78) और स्टीव स्मिथ (42)
मैच के 64वें ओवर में स्मिथ के खिलाफ भारत ने DRS लिया। गेंदबाद मोहम्मद सिराज थे। LBW की जोरदार अपील अंपायर ने ठुकराई। कप्तान रहाणे ने रिव्यू लिया, लेकिन गेंद स्टंप को मिस कर रही थी। फैसला ऑस्ट्रेलिया के पक्ष में ही रहा।
स्मिथ ने आज बुमराह का स्वागत चौके किया था। पिच पूरी तरह सपाट नजर आ रही है। पिछले दो टेस्ट मैच के मुकाबले बल्लेबाजों के लिए सबसे मुफीद ट्रैक। 60 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर: 178/2 मार्नस लाबुशेन (70) और स्टीव स्मिथ (40)