बल्लेबाजी कोच संजय बांगड़ ने कहा कि दो मैचों के बीच कम अंतर होना अच्छा ही रहा। उन्होंने कहा, 'कई बार यह अच्छा होता है कि दो मैचों के बीच इतना कम अंतर है। ऐसे में खिलाड़ियों को ज्यादा सोचने का समय नहीं मिलता। मुझे खुशी है कि अगला मैच रविवार को है।' कोहली आमूलचूल बदलाव के पक्षधर नहीं है लेकिन लोकेश राहुल को मौका दिया जा सकता है। देखना यह है कि वह धवन की जगह लेते हैं या रायडू की।
रोहित-धवन के पास लय में आने का मौका
भारतीय खेमे की चिंता शीर्षक्रम का प्रदर्शन है क्योंकि कोहली को छोड़कर कोई भी बल्लेबाज नहीं चल पा रहा है । कोहली ने तीन मैचों में दो शतक समेत 283 रन बनाए हैं। दूसरे नंबर पर केदार जाधव हैं जिनके खाते में 118 रन हैं। रोहित शर्मा तीन पारियों में 51 रन ही बना सके जबकि चौथे नंबर पर अंबाती रायडू ने 33 रन बनाए। शिखर धवन ने तीन मैचों में 22 रन ही जोड़े हैं। धवन और रायडू का फॉर्म चिंता का सबब है हालांकि दोनों का विश्व कप खेलना लगभग तय है।
283 : रन बना चुके हैं अभी तक विराट कोहली सीरीज में
22: रन बनाए हैं शिखर धवन ने अभी तक तीन मैचों में
ऑस्ट्रेलियाई लेग स्पिनर एडम जांपा भारत के लिए चिंता का सबब हो सकते हैं जिन्होंने दूसरे मुकाबले में कोहली सहित तीन विकेट लिए थे। कमिंस और रिचर्ड्सन ने भी बल्लेबाजी के अनुकुल रांची के विकेट पर प्रभावशाली प्रदर्शन किया था।
ऑस्ट्रेलिया के लिए यह भी राहत की बात है कि कप्तान आरोन फिंच ने फॉर्म में लौट आए हैं। उन्होंने पिछले मैच में 93 रन की पारी खेली और शतक बनाकर मैन ऑफ द मैच बने उस्मान ख्वाजा के साथ 193 रन की साझेदारी की थी।
टीमें इस प्रकार हैं :
भारत : विराट कोहली (कप्तान), शिखर धवन, रोहित शर्मा, अंबाती रायडू, केदार जाधव, विजय शंकर, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, रविंद्र जडेजा, युजवेंद्र चहल, भुवनेश्वर कुमार, ऋ षभ पंत।
ऑस्ट्रेलिया : आरोन फिंच (कप्तान), उस्मान ख्वाजा, पीटर हैंड्सकॉम्ब, शान मार्श, ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, एश्टोन टर्नर, जाय रिचर्डसन, एडम जांपा, एंड्रयू टाय, पैट कमिंस, नाथन कूल्टर नाइल, एलेक्स केरी, नाथन लियोन, जैसन बेहरेनडोर्फ।