फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऋषभ पंत की कल अग्निपरीक्षा, क्या कटा पाएंगे विश्व कप का टिकट?

Sat, 09 Mar 2019 09:30 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
ऋषभ पंत
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथे वन-डे के लिए रविवार को भारतीय टीम उतरेगी तो सभी की नजरें युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत पर लगी होंगी जो बेहतरीन प्रदर्शन करके विश्व कप टीम के लिए अपना दावा पुख्ता करना चाहेंगे। 
विज्ञापन

2 of 8
virat kohli army
कप्तान विराट कोहली विश्व कप के सभी संभावित खिलाड़ियों को मौका देना चाहते हैं और इसी के चलते टीम प्रबंधन बाकी दो मैचों में उन्हें उतार सकता है। महेंद्र सिंह धोनी को सीरीज के बाकी दो मैचों के लिए आराम दिया गया है और अब पंत विकेट के पीछे नजर आ सकते हैं। इससे पहले वह बतौर विशुद्ध बल्लेबाज के रूप में खेल चुके हैं। 
विज्ञापन

3 of 8
virat kohli
कप्तान विराट कोहली विश्व कप के सभी संभावित खिलाड़ियों को मौका देना चाहते हैं और इसी के चलते टीम प्रबंधन बाकी दो मैचों में उन्हें उतार सकता है। महेंद्र सिंह धोनी को सीरीज के बाकी दो मैचों के लिए आराम दिया गया है और अब पंत विकेट के पीछे नजर आ सकते हैं। इससे पहले वह बतौर विशुद्ध बल्लेबाज के रूप में खेल चुके हैं। 

4 of 8
भुवनेश्वर कुमार-आरोन फिंच
भारत की अंतिम एकादश में भुवनेश्वर कुमार को मोहम्मद शमी की जगह उतारा जाएगा। शमी को तीसरे मैच में पैर में चोट लगी थी। उन्हें एहतियात के तौर पर आराम दिया गया है। कोहली ने तीसरे वनडे के बाद कहा था, 'अगले दो मैचों में टीम में कुछ बदलाव होंगे। इसका लक्ष्य लड़कों को मैच जिताने वाला प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करना है और वे भी विश्व कप टीम में शामिल होने के लिए सर्वश्रेष्ठ फॉर्म हासिल करना चाहेंगे।'
विज्ञापन

5 of 8
VIRAT KOHLI ADAM ZAMPA
भारतीय खेमे की चिंता शीर्षक्रम का प्रदर्शन है क्योंकि कोहली को छोड़कर कोई भी बल्लेबाज नहीं चल पा रहा है। कोहली ने तीन मैचों में दो शतक समेत 283 रन बनाए हैं। दूसरे नंबर पर केदार जाधव है जिनके खाते में 118 रन हैं। 
विज्ञापन

6 of 8
ambati rayudu
रोहित शर्मा तीन पारियों में 51 रन ही बना सके जबकि चौथे नंबर पर अंबाती रायुडू ने 33 रन बनाए। शिखर धवन ने तीन मैचों में 22 रन ही जोड़े हैं। धवन और रायुडू की फॉर्म चिंता का सबब है हालांकि दोनों का विश्व कप खेलना लगभग तय है। बल्लेबाजी कोच संजय बांगड़ ने कहा कि दो मैचों के बीच कम अंतर होना अच्छा ही रहा। 
विज्ञापन

7 of 8
virat kohli
उन्होंने कहा, 'कई बार यह अच्छा होता है कि दो मैचों के बीच इतना कम अंतर है। ऐसे में खिलाड़ियों को ज्यादा सोचने का समय नहीं मिलता। मुझे खुशी है कि अगला मैच रविवार को है।' कोहली आमूलचूल बदलाव के पक्षधर नहीं हैं लेकिन केएल राहुल को मौका दिया जा सकता है। देखना यह है कि वह धवन की जगह लेते हैं या रायुडू की। ऑस्ट्रेलियाई लेग स्पिनर एडम जम्पा भारत के लिए चिंता का सबब हो सकते हैं जिन्होंने कई बार धोनी और कोहली के विकेट लिए हैं। 
विज्ञापन

8 of 8
team india
टीमें :
भारत : विराट कोहली (कप्तान), शिखर धवन, रोहित शर्मा, अंबाती रायुडू, केदार जाधव, विजय शंकर, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, रविंद्र जडेजा, युजवेंद्र चहल, भुवनेश्वर कुमार, ऋषभ पंत। 

ऑस्ट्रेलिया : आरोन फिंच (कप्तान), उस्मान ख्वाजा, पीटर हैंड्सकॉम्ब, शॉन मार्श, ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, ऐश्टन टर्नर, झाय रिचर्डसन, एडम जाम्पा, ऐंड्रू टाय, पैट कमिंस, नाथन कूल्टर नाइल, एलेक्स कारे, नाथन लायन, जेसन बेहरेनडोर्फ। इनपुट-भाषा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें