फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hyundai की कारों पर 75 हजार रुपये तक डिस्काउंट, जानें Santro से लेकर Verna पर कितनी है छूट

Sat, 09 Mar 2019 07:26 PM IST
संदीप भट्ट ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
Hyundai QXi-5
मार्च में मारुति, महिन्द्रा समेत तमाम कार कंपनियां अपनी कारों पर शानदार डिस्काउंट दे रही हैं। देश की दूसरे नंबर की कार निर्माता कंपनी Hyundai भी अपनी कारों पर 75 हजार रुपये तक का डिस्काउंट ऑफर कर रही हैं। आइए जानते हैं Hyundai की किस कार पर मिल रहा है कितना डिस्काउंट...
 
विज्ञापन

ह्युंडे सैंट्रो

2 of 8
Hyundai santro
सैंट्रो को पिछले साल लॉन्च किया गया था। वहीं अब कंपनी इस कार पर 16 हजार रुपये का डिस्काउंट ऑफर कर रही है। यह डिस्काउंट पहले साल के इंश्योरेंस कवर के रूप में मिलेगा। ह्युंडे केवल सैंट्रो के पुराने 2018 के स्टॉक पर ही छूट दे रही है। वहीं 2019 के स्टॉक पर कोई छूट नहीं मिलेगी।
 
विज्ञापन

ह्युंडे ग्रैंड आई10

3 of 8
Hyundai Grand i10
ह्युंडे ग्रैंड आई10 पर जबरदस्त 75 हजार रुपये तक का डिस्काउंट दे रही है। जिसमें 40 हजार रुपये कैशबैक और 20 हजार का एक्सचेंज बोनस जैसे ऑफर मिल रहे हैं। वहीं एस्टा और स्पोर्ट्ज डुअल टोन ट्रिम पर अतिरिक्त 10 हजार रुपये की छूट मिलेगी। वहीं सरकारी कर्मियों को 5100 रुपये का अतिरिक्त डिस्काउंट मिलेगा।
 

ह्युंडे एलीट आई20

4 of 8
Hyundai i20 elite
ह्युंडे अपनी प्रीमियम हैचबैक पर 20 हजार रुपये की छूट दे रही है। यह डिस्काउंट एक्सचेंज बोनस के तौर पर मिलेगा। इससके अलावा कोई अतिरिक्त डिस्काउंट नहीं मिलेगा। वहीं जुलाई अगस्त में इसकी प्रतिद्वंदि कार टाटा अल्ट्रोज लॉन्च होगी, संभव है उस दौरान कंपनी कुछ ज्यादा डिस्काउंट ऑफर करे।   
 
विज्ञापन

ह्युंडे आई20 एक्टिव

5 of 8
Hyundai i20 Active Facelift
आई20 के क्रॉसओवर वर्जन एक्टिव पर भी 20 हजार रुपये का डिस्काउंट ऑफर कर रही है। यह डिस्काउंट एक्सचेंज बोनस के तौर पर मिलेगा।
 
विज्ञापन

ह्युंडे एक्सेंट

6 of 8
कंपनी इसके साथ 1 लाख किमी. या 3 साल की वारंटी दे रही है।
ह्युंडे की सब-कॉम्पैक्ट सेडान एक्सेंट पर 75 हजार 100 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। जिसमें 40 हजार रुपये कैश डिस्काउंट और 30 हजार रुपये एक्सचेंज बोनस और सरकारी कर्मियों को 5100 रुपये का अतिरिक्त डिस्काउंट ऑफर कर रही है।
 
विज्ञापन

ह्युंडे वरना

7 of 8
Hyundai Verna 2017
ह्युंडे की सी-सेगमेंट कार वरना पर कंपनी 20 हजार रुपये डिस्काउंट मिल रहा है। यह डिस्काउंट एक्सचेंज बोनस के तौर पर मिलेगा। इसके अलावा चुनिंदा एमएनसी एंप्लाइज के लिए 20 हजार रुपये का कारपोरेट बोनस मिलेगा।
 
विज्ञापन

ह्युंडे इलैंट्रा

8 of 8
Hyundai Elantra Sport
ह्युंडे की डी सेगमेंट कार पर कंपनी 75 हजार रुपये का डिस्काउंट मिलेगा, जिसमें 50 हजार रुपये एक्सचेंज बोनस और 25 हजार रुपये का कैशबैक मिलेगा। वहीं यह ऑफर उन्हीं को मिलेगा जो अमेरिकन एक्सप्रेस कार्ड के जरिए कंपनी की साइट पर जाकर ऑनलाइन बुकिंग करेंगे।      
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें